आज शान से लहरायेगा तिरंगा

खगड़िया : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है. डीएम साकेत कुमार मंगलवार को जेएनकेटी के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे ,झंडोत्तोलन के पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी . प्रभात फेरी सुबह 7 बजे समाहरणालय तथा राजेंद्र चौक से निकाली जायेगी. डीएम प्रभात फेरी में शामिल बच्चों […]
खगड़िया : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है. डीएम साकेत कुमार मंगलवार को जेएनकेटी के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे ,झंडोत्तोलन के पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी . प्रभात फेरी सुबह 7 बजे समाहरणालय तथा राजेंद्र चौक से निकाली जायेगी.
डीएम प्रभात फेरी में शामिल बच्चों को समाहरणालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे . कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न दिर्घाओं के निर्माण ,बैरिकेंटिग सहित साफ सफाई कर दी गयी है. सभा स्थल पर स्वतंत्रा सेनानी दिर्घा, महिला दिर्घा, सांसद, विधायक, पार्षद, पत्रकार दिर्घा, आमंत्रित अतिथि एवं पदाधिकारी दिर्घा बनाये गये हैं. सभी दिर्घा के आसपास अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




