गणतंत्र दिवस को ले बढ़ी चौकसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2016 3:05 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को स्थानीय जंकशन से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है. रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वारा स्थानीय जंकशन पर से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. खगड़िया से गुजरने वाली 55553 अप सवारी गाड़ी , अवध-असम एक्सप्रेस 5609, […]
विज्ञापन
खगड़िया : गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को स्थानीय जंकशन से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है. रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वारा स्थानीय जंकशन पर से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. खगड़िया से गुजरने वाली 55553 अप सवारी गाड़ी , अवध-असम एक्सप्रेस 5609, 25023 अप सहित दर्जनों ट्रेनों की जांच की गयी.
आरपीएफ निरीक्षक प्रेम शंकर शर्मा के निर्देश पर एएसआइ अजय प्रसाद , विनय कुमार पासवान, आनंद कुमार सहित दर्जनों आरक्षियों ने रेल यात्रियों के सामान की जांच की. एएसआइ अजय ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि पूरे भारत में 14 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार होने के बाद रेल तथा सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. शहर की सड़कों पर भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को चौक-चौराहों पर नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




