कस्तूरबा वद्यिालय के प्रधानाध्यापक व वार्डेन पर कार्रवाई तय

Published at :11 Jan 2016 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा  वद्यिालय के प्रधानाध्यापक व वार्डेन पर कार्रवाई तय

कस्तूरबा विद्यालय के प्रधानाध्यापक व वार्डेन पर कार्रवाई तय बीडीओ ने डीएम को किया रिपोर्ट मामला कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों को गरम कपड़ा काप्रतिनिधि, खगड़ियास्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा मध्य विद्यालय आवासबोर्ड के प्रधानाध्यापक एवं वार्डेन पर कार्रवाई होना तय हो गया है. सदर बीडीओ रविरंजन ने विद्यालय में व्याप्त अनियमितता की शिकायत मिलने […]

विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय के प्रधानाध्यापक व वार्डेन पर कार्रवाई तय बीडीओ ने डीएम को किया रिपोर्ट मामला कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों को गरम कपड़ा काप्रतिनिधि, खगड़ियास्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा मध्य विद्यालय आवासबोर्ड के प्रधानाध्यापक एवं वार्डेन पर कार्रवाई होना तय हो गया है. सदर बीडीओ रविरंजन ने विद्यालय में व्याप्त अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच की थी. जांच के दौरान छात्राओं ने बीडीओ से विद्यालय प्रशासन द्वारा गरम कपड़ा , शुद्ध पेय जल तथा पर्याप्त भोजन नहीं मिलने की शिकायत की थी. बीडीओ ने छात्राओं के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वार्डेन व प्रधानाध्यापक के विरुद्ध डीएम से कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजा है. इधर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त विद्यालय में एकाउंटेंट का पद रिक्त है. उन्होंने बताया कि छात्राओं को स्वेटर व ब्लैजर वितरण के लिए विद्यालय को राशि उपलब्ध करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन