बाइक की चपेट में आने से 40 महिला की मौत

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :24 Apr 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से 40 महिला की मौत

मृतका अपने पीछे तीन पुत्री दो पुत्र समेत भरा पुरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गयी.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय नपं के गिरजापुर गांव में सड़क पार कर घर जा रही एक 40 वर्षीय महिला के तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं अचेतावस्था में परिजन आनन-फानन में जब गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गया तो नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई. घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना पर टोल फ्री नंबर पुलिस तत्काल उक्तस्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बेलदौर थाना ले गए. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत बेलदौर के गिरजापुर गांव निवासी विशो चौधरी के 40 वर्षीय पत्नी शकुनी देवी अपने गांव के ही सड़क के किनारे होकर घर जा रही थी, घर जाने के क्रम में गांव के ही गरीब चौधरी के करीब 19 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार ने सामने से उसे जोरदार ठोकर मार दिया. वही ठोकर लगते ही उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी एवं थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर ही दम तोड़ दी लेकिन अचेतावस्था में ही परिजनों के द्वारा उसे गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए तो उन्होंने नब्ज देख उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका अपने पीछे तीन पुत्री दो पुत्र समेत भरा पुरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गयी. अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव में मायूसी छाई हुई है. हालांकि घटना के बाद आरोपित बाईक सवार युवक भागने में सफल रहा. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आवश्यक कारवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन