Khagaria. फतेहपुर में शौच के लिए गये युवक की तालाब में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
Khagaria. फतेहपुर में शौच के लिए गये युवक की तालाब में डूबने से मौत

फतेहपुर में शौच के लिए गये युवक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन

खगड़िया. थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप लहेरिया धार में शनिवार की दोपहर शौच करने गये एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी बेचन ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार के रूप में हुई. जो की अपने बहनोई मुश्कीपुर निवासी इंद्रजीत ठाकुर के घर मुस्कीपुर आया हुआ था और अन्य साथी के साथ फतेहपुर और मुश्कीपुर रोड नंबर 14 के बीच लहेरिया धार में शौच करने गया था. घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया़ तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामपुर सरपंच नूर आलम और गोगरी थाने को दी़ जहाँ गोगरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया. घटना के संबंध में पता चला है कि मृतक निशांत कुमार शनिवार को दोपहर अन्य साथी के साथ शौच के लिए घर से निकला था. इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और गहरे पानी में चला गया़ साथ में मौजूद अन्य साथी ने बचाने की काफी कोशिश किया लेकिन पानी काफ़ी अधिक और गहराई होने के कारण वह डूब गया मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना को देते हुए शव को तालाब से बाहर निकला. उसकी पहचान मदारपुर निवासी बेचन ठाकुर के पुत्र और मुश्कीपुर निवासी इंद्रजीत ठाकुर के शाला निशांत कुमार के रूप में हुई. इधर, शव के निकलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन