कांग्रेस गांव-गांव चलायेगी जागरुकता अभियान

Published at :11 Jan 2016 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस गांव-गांव चलायेगी जागरुकता अभियान

कांग्रेस गांव-गांव चलायेगी जागरुकता अभियान फोटो है. 1 मेंकैप्सन. संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप प्रतिनिधि, खगड़ियाराजीव गांधी पंचायत राज संगठन से जुड़ने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की पहल की थी. और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाने का पहल किया गया था. सोमवार […]

विज्ञापन

कांग्रेस गांव-गांव चलायेगी जागरुकता अभियान फोटो है. 1 मेंकैप्सन. संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप प्रतिनिधि, खगड़ियाराजीव गांधी पंचायत राज संगठन से जुड़ने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की पहल की थी. और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाने का पहल किया गया था. सोमवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन प्रभारी राज कुमार पासवान ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं . उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाया जायेगा. वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है.तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कमेटी का मनोनीत अध्यक्ष प्रभावी बना दिया गया है.उन्होंने बताया कि पार्टी के खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष के मो नौशाद आलम,खगड़िया नगर के लिए विशाल कुमार, मानसी प्रखंड के लिए जर्नादन यादव,अलौली प्रखंड के लिए सुरेश सदा, चौथम प्रखंड के लिए सुनील कुमार सिंह, बेलदौर प्रखंड के लिए मुरारी कुमार सिंह, परबत्ता प्रखंड के लिए पवन कुमार चौधरी, गोगरी प्रखंड के लिए विवेक कुमार मनोनीत किया गया है. मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष मुनमुन सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, अर्जुन स्वर्णकार, अरुण ठाकुर, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, मनोज मिश्रा, मुंगेर प्रमंडलीय अध्यक्ष सुजय कुमार आदि ने तमाम मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष पर विश्वास व्यक्त करते हुए पुरी लगन एवं तत्परता के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मार्ग दर्शन में काम करने की अपील की .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन