तरंग प्रतियोगिता का आयोजित

Published at :11 Jan 2016 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
तरंग प्रतियोगिता का आयोजित

तरंग प्रतियोगिता का आयोजित परबत्ता. प्रखंड में शिक्षा विभाग द्वारा बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट तरंग 2016 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय कन्हैयाचक दक्षिण के मैदान में किया गया. इसमें कक्षा छ: से आठ वर्ग के नामांकित बच्चों ने भाग लिया. इसमें सौ मीटर बालक में कन्हैया व मो आजाद,बालिका […]

विज्ञापन

तरंग प्रतियोगिता का आयोजित परबत्ता. प्रखंड में शिक्षा विभाग द्वारा बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट तरंग 2016 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय कन्हैयाचक दक्षिण के मैदान में किया गया. इसमें कक्षा छ: से आठ वर्ग के नामांकित बच्चों ने भाग लिया. इसमें सौ मीटर बालक में कन्हैया व मो आजाद,बालिका वर्ग में साधना तथा सोनी,चार सौ मीटर बालक में मो इफ्तेखार तथा निलेश कुमार,बालिका वर्ग में श्रुति कुमारी तथा चांदनी खातून,बॉलीबाल के बालिका तथा बालक वर्ग में मध्य विद्यालय मथुरापुर,क्विज प्रतियोगिता में नेहा कुमारी,तरुण कुमार,पुरुषोत्तम कुमार, कुणाल कुमार, सुगम संगीत में नैना कुमारी, हनीफ खातून तथा नूरजहां खातून,कबड्डी के बालक वर्ग में रीतेश,सरफराज, मज्जमिल,सिंटू,छोटू तथा बालिका वर्ग में साक्षी,वर्षा, काजल,खुशबू,अंशु ने बाजी मारी. वहीं सौ गुणा चार मीटर रिले दौड़ में मध्य विद्यालय मड़ैया तथा मध्य विद्यालय मथुरापुर ने बालिका वर्ग में तथा मध्य विद्यालय मड़ैया व मध्य विद्यालय महरुपुर ने बालक वर्ग में क्रमश: प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया. लंबी कूद में राकेश, मनीष,अर्चना,जूली कुमारी तथा ऊंची कूद में अजीत,मो जाफर,रुमा, सिफत खातून ने बाजी मारी. सभी सफल प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर बीईओ अखिलेश कुमार यादव,संकुल समन्वयक ललन कुमार,बीआरपी मनोज कुमार राय,मिथिलेश कुमार, रियाजउद्दीन अरुण कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन