एक सप्ताह से ठप है अलौली में बिजली आपूर्ति

एक सप्ताह से ठप है अलौली में बिजली आपूर्तिअलौली. स्थानीय हरिपुर पावर ग्रिड में बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है. जिस कारण प्रखंड क्षेत्र का विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है.प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. इधर कर्मियों ने बताया कि मानसी एवं महेशखूंट के बीच ही […]
एक सप्ताह से ठप है अलौली में बिजली आपूर्तिअलौली. स्थानीय हरिपुर पावर ग्रिड में बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है. जिस कारण प्रखंड क्षेत्र का विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है.प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. इधर कर्मियों ने बताया कि मानसी एवं महेशखूंट के बीच ही तकनीकी खराबी होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गयी है. उक्त संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. जबकि जेई अभिज्ञान अभिराजन ने बताया कि मानसी एवं महेशखूंट में ही तकनीकी खराबी रहने के कारण हरिपुर पावर ग्रिड को बिजली नहीं मिल रही है. विद्युत उपभोक्ता वीरचंद्र साह, भूषण यादव, शंभु यादव आदि ने बताया कि विद्युत नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है. लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी जेनेरेटर का सहारा लेना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




