आधे दर्जन मामले का हुआ नष्पिादन

Published at :09 Jan 2016 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
आधे दर्जन मामले का हुआ नष्पिादन

आधे दर्जन मामले का हुआ निष्पादन थाना परिसर में भूमि विवाद निष्पादन के लिए लगाया गया शिविर लगी रही फरियादियों की भीड़ फोटो है 1 व 2 मेंकैप्सन-फरियाद सुनते सीओ व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, अलौलीथाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण को लेकर जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में सीओ चौधरी वसंत कुमार […]

विज्ञापन

आधे दर्जन मामले का हुआ निष्पादन थाना परिसर में भूमि विवाद निष्पादन के लिए लगाया गया शिविर लगी रही फरियादियों की भीड़ फोटो है 1 व 2 मेंकैप्सन-फरियाद सुनते सीओ व उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, अलौलीथाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण को लेकर जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में सीओ चौधरी वसंत कुमार सिंह ने बारी बारी से लोगों की फरियाद सुनी. साथ ही सीओ ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों द्वारा दिये गये अधिकांश आवेदन गायब हो जाते हैं. प्रतिवादी को समय से चौकीदार द्वारा सूचना नहीं दी जाती है. जिस कारण भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन में कठिनाई होती है. साथ ही सीओ ने कहा कि भूमि विवाद के साधारण मामले ग्राम कचहरी के माध्यम से निष्पादन हो जाना चाहिए. लोगों को छोटे छोटे विवाद के लिए ग्राम कचहरी जाना चाहिए. जनता दरबार में इचरूआ के चंद्रशेखर सिंह ने जबरदस्ती सरकारी बैठका ठेकेदार द्वारा बना दिये जाने की शिकायत की है. वहीं बुढ़वा पर्री के किसुनदेव साह ने आवेदन देकर कहा कि उनके ही जमीन पर घूरन सदा सड़क के किनारे अधिकार जमा रहा है. उन्होंने इसे उक्त जमीन से हटाने की मांग की है. गौड़ा चक की इंदू देवी ने भी सीओ से न्याय की गुहार लगायी है. सीओ के जनता दरबार में आधे दर्जन से अधिक मामले का निष्पादन हुआ. साथ ही कुछ मामलों में सीओ ने कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दोनों पक्ष के लोगों को दिया. थाना परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही. उल्लेखनीय है कि अलौली प्रखंड में भूमि विवाद के सर्वाधिक मामले हैं. भूमि विवाद के कारण ही कई लोगों की जाने जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन