छात्रवृत्ति राशि को लेकर स्कूली बच्चों ने किया बीडीओ का घेराव

Published at :08 Jan 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति राशि को लेकर स्कूली बच्चों ने किया बीडीओ का घेराव

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत के मध्य विद्यालय हनुमाननगर के छात्र छात्राओं ने चालू वित्तीय वर्ष की छात्रवृत्ति राशि के वितरण नहीं किये जाने से आक्रोशित होकर गुरुवार को बीडीओ कार्यालय का घेराव किया. मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को विद्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से छात्रवृत्ति राशि वितरण करने […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत के मध्य विद्यालय हनुमाननगर के छात्र छात्राओं ने चालू वित्तीय वर्ष की छात्रवृत्ति राशि के वितरण नहीं किये जाने से आक्रोशित होकर गुरुवार को बीडीओ कार्यालय का घेराव किया. मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को विद्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से छात्रवृत्ति राशि वितरण करने की मांग की .

लेकिन जब प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा राशि वितरण करने में आनाकानी की गयी तो छात्र आक्रोशित होकर इसकी शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. बीडीओ को मामले से अवगत कराया. अतिशीघ्र लंबित छात्रवृति राशि वितरण करने की मांग की. आक्रोशित छात्रों ने बताया कि विद्यालय में योजना की राशि वितरण करने में हमेशा आनाकानी की जाती है.

जब मर्जी होती है तो कुछ चयनित बच्चों के बीच राशि का वितरण कर इसकी खनापूर्ति करते हैं. जिसके कारण कई स्कूली बच्चे इस योजना के लाभ से वंचित रह जाते है. बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने छात्र छात्राओं को समझा बुझाकर शांत किया. वहीं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मोबाइल से उक्त शिकायत के आलोक में हिदायत देते हुए अपना पक्ष दो दिनों के अंदर कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन