बीईओ ने संकुल समन्वयकों को दिया टॉस्क

Published at :05 Jan 2016 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
बीईओ ने संकुल समन्वयकों को दिया टॉस्क

बीईओ ने संकुल समन्वयकों को दिया टॉस्क प्रतिनिधि, चौथम. बीआरसी में बीइओ राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में संकुल समन्वयकों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के 11 संकुल समन्वयक उपस्थित थे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संकुल समन्वयकों को विभागीय टॉस्क देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति एवं […]

विज्ञापन

बीईओ ने संकुल समन्वयकों को दिया टॉस्क प्रतिनिधि, चौथम. बीआरसी में बीइओ राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में संकुल समन्वयकों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के 11 संकुल समन्वयक उपस्थित थे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संकुल समन्वयकों को विभागीय टॉस्क देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि बैंक खाता के माध्यम से देना सुनिश्चित किया गया है. इस संबंध में संकुल क्षेत्र में पड़नेवाले विद्यालय प्रधानाध्यापकों से वर्ग एक से आठवीं कक्षा में नामांकित बच्चों का खाता खुलवा कर प्रपत्र तैयार कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया. विद्यालय के दीवारों पर तंबाकू मुक्त से चित्र स्लोगन लिखवाकर चित्र सहित तलब किया गया है. वहीं वर्तमान वर्ष में बालिका शिक्षा के अंतर्गत से दिवसीय जुड़ों कराटे का प्रशिक्षण दिये जाने पर चर्चा हुई. बैठक में बीआरपी हरिनंद पासवान , चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, हिमांशु कुमार, संजय कुमार सिंह, मधु कुमार, अब्दुल मनान, योगेंद्र दास आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन