स्लेट के नाम पर हो रही है अवैध वसूली

Published at :05 Jan 2016 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
स्लेट के नाम पर हो रही है अवैध वसूली

स्लेट के नाम पर हो रही है अवैध वसूली प्रतिनिधि, गोगरी. बाल विकास परियोजना विभाग तो हमेशा से अधिकारियों व सेविकाओं के लिए सोने का अंडा देने वाली मुरगी साबित होती रही है. चाहे टेक होम वितरण की बात हो या फिर बच्चों के लिए पोषाहार व खिचड़ी कार्यक्रम में तो लूट खसोट मची ही […]

विज्ञापन

स्लेट के नाम पर हो रही है अवैध वसूली प्रतिनिधि, गोगरी. बाल विकास परियोजना विभाग तो हमेशा से अधिकारियों व सेविकाओं के लिए सोने का अंडा देने वाली मुरगी साबित होती रही है. चाहे टेक होम वितरण की बात हो या फिर बच्चों के लिए पोषाहार व खिचड़ी कार्यक्रम में तो लूट खसोट मची ही है. लेकिन बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराये गये स्टेल में भी लूट खसोट जारी है. अन्य योजनाओं की तरह सेविकाओं के लिए स्लेट वितरण भी कामधेनु की तरह साबित हो रहा है. केंद्रों में बच्चों के बीच स्लेट वितरण के लिए सेविकाओं द्वारा अवैध उगाही की जा रही है. मुश्कीपुर केंद्र संख्या 151 पर भी ग्रामीणों ने अवैध तरीके से उगाही की शिकायत की है. सीडीपीओ को दिये गये आवेदन में कहा गया है कि सेविका नीलम कुमारी ने प्रत्येक स्लेट के वितरण में 10 रूपया लिया जा रहा है. ग्रामीण मो सलाउद्दीन, मो झाखो, मो जुबैर आदि ने बताया कि केंद्र से स्लेट लेना काफी मगंहा साबित हो रहा है. बाजार में भी स्लेट 20 रुपए में मिल जाता है. लेकिन जब बिना किसी कीमत पर स्लेट देने की योजना है तो सेविका के द्वारा अवैध उगाही क्यों की जा रही है ? इस संबंध में पूछे जाने पर सेविका नीलम कुमारी ने अवैध उगाही से साफ इनकार कर दिया. वहीं सीडीपीओ के सर्विस नंबर 9431005598 पर कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रीसिव नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन