ट्रेक्टर पलटने से अधेड़ की मौत

Published at :05 Jan 2016 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेक्टर पलटने से अधेड़ की मौत

ट्रेक्टर पलटने से अधेड़ की मौत फोटो है 18 मेंकैप्सन- घायल को अस्पताल ले जाते परिजन प्रतिनिधि, गोगरी. थाना क्षेत्र के भुड़ीया दियारा में ट्रैक्टर पलटने से भुड़ीया गांव निवासी मोहन दास की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मोहन किसी दूसरे के ट्रैक्टर संख्या बीआर 34/2487 पर सवार होकर जमालपुर बाजार से अपना […]

विज्ञापन

ट्रेक्टर पलटने से अधेड़ की मौत फोटो है 18 मेंकैप्सन- घायल को अस्पताल ले जाते परिजन प्रतिनिधि, गोगरी. थाना क्षेत्र के भुड़ीया दियारा में ट्रैक्टर पलटने से भुड़ीया गांव निवासी मोहन दास की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मोहन किसी दूसरे के ट्रैक्टर संख्या बीआर 34/2487 पर सवार होकर जमालपुर बाजार से अपना काम कर वापस घर लौट रहा थे. इस दौरान बिचली धार के समीप ऊंची पगडंडी होने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया. जिससे मोहन भी ट्रैक्टर के नीचे ही दब गये. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा गोगरी थाना को दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आस पास में कार्य कर रहे किसानों की सहायता से मृतक मोहन को बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला. जिसे तुरंत गंभीर हालत में उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भरती करवाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गोगरी थाना प्रभारी सतीशचन्द्र मिश्र ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया जा रहा है. दुर्घटना कैसे हुई इसका भी पता पुलिस लगा रही है.परिजन के चीत्कार से गूंज उठा थाना परिसरहादसे की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक मोहन दास की पत्नी सावित्री देवी के चीत्कार से पूरा थाना परिसर गमों से गूंज उठा. गोगरी रेफरल अस्पताल पहुंचे इन परिजनों की चीत्कार से रात के सन्नाटे में अस्पातल और गोगरी थाना गूंज उठा. किसी ने इस हादसे में बेटा तो किसी ने पिता व पति को खोया. घर से अपने रिश्तेदार व अन्य लोगों के परिजनों को रात्रि में जब दर्दनाक हादसे की खबर मिली तो कोहराम मच गया. सूचना पर मृतक के परिजन अस्पातल पहुंच गये. यह परिजन अपनों की लाश देख कर फूट फूट कर रो रहे थे. परिजनों का दर्द और चीत्कार सुनकर अस्पातल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम थी. मौत की खबर से यहां बाहरी लोगों की भीड़ भी जुट गई थी. यह लोग भी लाशों को देखकर खुद का आंसू रोक नहीं पा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन