खगड़िया ने पितौंझिया को हरा कर शील्ड पर किया कब्जा

खगड़िया ने पितौंझिया को हरा कर शील्ड पर किया कब्जा फोटो 16 व 17 मेंकैप्सन- विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी व खिलाडि़यों से परिचय लेते अतिथि प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल के मुश्कीपुर जनता मैदान में पत्रकार नौशाद आलम मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल फाईनल मैच का आयोजन किया गया. मैच खगडि़या और पितौंझिया के बीच खेला गया. कांटे […]
खगड़िया ने पितौंझिया को हरा कर शील्ड पर किया कब्जा फोटो 16 व 17 मेंकैप्सन- विजेता ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी व खिलाडि़यों से परिचय लेते अतिथि प्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल के मुश्कीपुर जनता मैदान में पत्रकार नौशाद आलम मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल फाईनल मैच का आयोजन किया गया. मैच खगडि़या और पितौंझिया के बीच खेला गया. कांटे के मुकाबले में खगड़िया ने पितौंझिया को दो के मुकाबले शून्य गोल से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. टॉस खगडि़या के कप्तान बंटी कुमार ने जीत कर पहले साइड का चुनाव किया. मैच के पहले हाफ में खगडि़या के गुड्डू कुमार ने मैच के 22वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी. मध्यांतर तक खगडि़या की टीम 1-0 से आगे रही. मैच के दूसरे हाफ में खगड़िया के संदेश रेजन ने गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी. इस तरह मैच की समाप्ति पर खगड़िया ने पितौंझिया को 2-0 से पराजित कर दिया. मैच शुरू होने से पूर्व पत्रकार नौशाद आलम के पिता अवकाश प्राप्त शिक्षक सिकंदर रजा ने मैच का उदघाटन किया व दोनो टीम के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. मैच में निर्णायक की भूमिका में बिहार पैनल के रेफरी राहुल कुमार ने निभाया. मैच की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित खेलाडि़यों व दर्शकों को संबोधित करते हुए मुश्कीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिध मजहर अली ने कहा कि पत्रकार सह प्रोफसर नौशाद आलम एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. पढ़ाई के अलावे उन्हें खेल में भी काफी रूचि रखते थे. उनकी याद में फुटबाल टूनार्मेंट का आयोजन समय- समय पर होता रहेगा. वहीं मुश्कीपुर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव ने कहा कि खेल से स्वस्थ रहने के साथ- साथ मानसिक व बौद्धिक विकास भी होता है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुश्कीपुर हमेशा से फुटबॉल का गढ़ माना गया है. इस लिए फुटबॉल के उत्थान के लिए नियमित कोच रख कर बच्चों को ट्रेंड करने की आवश्यकता है. इसके लिए मैं हर संभव मदद करने को तैयार हूं. मुख्य अतिथि एजाज अहमद ने विजेता को व समाजसेवी गोपाल कुमार ने उपविजेता को शील्ड भेंट की. मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खगडि़या के कप्तान बंटी कुमार को बेस्ट 22 का खिताब दिया है. मौके पर महासचिव जावदे अख्तर, चचिव तबरेज आलम, सरपंच प्रतिनिधि मुमताज आलम, नैयर आजम, शिक्षक औरंजेब आलम, बिजय कुमार, दिलीप कुमार, ब्रह्मदेव कुमार, शमसुद्दीन आलम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




