जंगली सूअर ने पांच किसान को किया घायल

जंगली सूअर ने पांच किसान को किया घायल फोटो है 15 मेंकैप्सन- घायल किसान अलौली. प्रखंड क्षेत्र के सहसी पंचायत के पनपीवी गांव के चार एवं रौन पंचायत के वरूआ गांव के एक किसान को जंगली सूअर ने सोमवार को बुरी तरह जख्मी कर दिया. घायल का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. […]
जंगली सूअर ने पांच किसान को किया घायल फोटो है 15 मेंकैप्सन- घायल किसान अलौली. प्रखंड क्षेत्र के सहसी पंचायत के पनपीवी गांव के चार एवं रौन पंचायत के वरूआ गांव के एक किसान को जंगली सूअर ने सोमवार को बुरी तरह जख्मी कर दिया. घायल का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने जंगली सूअरके आंतक की सूचना थाना को दी है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर ने पनपीवी गांव के विश्वनाथ यादव, जय माला देवी, कमल यादव, देवेंद्र यादव एवं वरूआ गांव के जय जय राम महतो को पूरी तरह से जख्मी कर दिया. सूअरके आंतक के कारण गांव के लोग बहियार अपने खेत जाने से कतरा रहे हैं. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि सूअरके आतंक की जानकारी मिली है. प्रशासन सूअर को पकड़ने का प्रयास कर रही है. क्षेत्र के लोगों को सूचना देकर सचेत रहने की जानकारी दी गयी है. जख्मी विश्वनाथ यादव ने बताया कि पनपीवी घाट के पास डेरा पर बैठे थे. उसी समय सूअरजय माला देवी को जख्मी कर दिया. जिसकों बचाने के क्रम में सूअर ने उन पर हमला कर दिया. जिससे वे जख्मी हो गया.जिसके बाद सूअर बहियार की ओर भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




