मनाया गया न्यूटन का जन्मदिन

Published at :04 Jan 2016 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
मनाया गया न्यूटन का जन्मदिन

मनाया गया न्यूटन का जन्मदिन खगड़िया. स्थानीय सन्हौली दुर्गास्थान के प्रांगण में सोमवार महा वैज्ञानिक न्यूटन जन्मदिन सोमवार को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार ने की .कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता कुमार आशीष ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है. उन्होंने कहा कि न्यूटन एक महान वैज्ञानिकों में से एक […]

विज्ञापन

मनाया गया न्यूटन का जन्मदिन खगड़िया. स्थानीय सन्हौली दुर्गास्थान के प्रांगण में सोमवार महा वैज्ञानिक न्यूटन जन्मदिन सोमवार को मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार ने की .कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता कुमार आशीष ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है. उन्होंने कहा कि न्यूटन एक महान वैज्ञानिकों में से एक थे. उनका विज्ञान के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वहीं कार्यक्रम के अंकित राज ने कहा कि हर विद्यालय में विज्ञानिक शिक्षा पर जोर देना चाहिए तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए . मौके पर आइएसएस के जिला संयोजक अंसुमन कुमार, डीएसयू के छात्र नेता रुपेश कुमार मौजूद थे. जय प्रकाश नगर में इंडियन सांइटिफिक सोसाइटी में न्यूटन की जयंती मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता शिक्षक उपेंद्र कुमार ने की. संयोजक अंशुमन कुमार, ऋतिका, अंकित, पूर्वा जगनानी, आलोक, ऋतिक कुमार, अमित आदि ने उनके जीवन व चिंतन पर प्रकाश डाला. वहीं इंडियन पब्लिक स्कूल गुलाब नगर, एसबी मेमोरियल , संत माइकल स्कूल में भी न्यूटन की जयंती मनायी गयी. निदेशक विकास कुमार ने बताया कि जयंती के बाद बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन