राशि मिलना आसान नहीं

खगड़िया : लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के लागू होने के बाद भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभुकों को राहत मिली है. लेकिन अभी भी बहुत सारे आवेदकों में जागरूकता की कमी है. जिसके कारण वैसे लाभुकों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. आरटीपीएस में विवाह योजना का आवेदन जमा करने पर […]
खगड़िया : लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के लागू होने के बाद भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभुकों को राहत मिली है. लेकिन अभी भी बहुत सारे आवेदकों में जागरूकता की कमी है. जिसके कारण वैसे लाभुकों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. आरटीपीएस में विवाह योजना का आवेदन जमा करने पर लाभुकों को पावती रसीद दी जाती है.
जिसपर सेवा प्रदान करने की तिथि 15 कार्य दिवस अंकित रहता है. जबकि, विवाह योजना की राशि मिलने में दो से तीन वर्ष का समय लग जाता है. पावती रसीद पर सेवा प्रदान करने की तिथि 15 कार्य दिवस अंकित रहने से आवेदकों में ऊहापोह की स्थिति बन जाती है और वे राशि के प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू कर देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




