एसडीओ के निरीक्षण में बंद मिलीं दुकानें

Published at :04 Jan 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ के निरीक्षण में बंद मिलीं दुकानें

जांच के क्रम में मिली अनियमितता, जविप्र दुकानदारों से मांगा स्पष्टीकरण गोगरी : प्रखंड क्षेत्र के कोयला पंचायत में एसडीओ व सीओ चंदन कुमार ने रविवार को जनवितरण दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जनवितरण दुकानदार जितेंद्र चौधरी और लड्डू लाल मंडल की दुकान बंद पायी गयी. साथ ही जांच के क्रम में […]

विज्ञापन

जांच के क्रम में मिली अनियमितता, जविप्र दुकानदारों से मांगा स्पष्टीकरण

गोगरी : प्रखंड क्षेत्र के कोयला पंचायत में एसडीओ व सीओ चंदन कुमार ने रविवार को जनवितरण दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जनवितरण दुकानदार जितेंद्र चौधरी और लड्डू लाल मंडल की दुकान बंद पायी गयी. साथ ही जांच के क्रम में एसडीओ ने कई अनियमितता पायी.
ग्रामीणों ने एसडीओ को बताया की मई माह का ही उन लोगों को चावल मिला है.
एसडीओ ने बताया की कई माह के राशन की कालाबाजारी कर ली गयी है. ग्रामीणों का आरोप था कि कई माह के बाद सिर्फ एक ही बार चावल का वितरण किया गया है, जबकि कार्ड में दो माह का चावल वितरण चढ़ाया गया है. इस तरह के धोखाधड़ी को लेकर एसडीओ ने दोनों दुकानदारों से स्पष्टीकरण पूछा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन