बोरा खोला, तो निकला कुत्ते का शव

बोरा खोला, तो निकला कुत्ते का शवगोगरी. प्रखंड के मुश्कीपुर मलिया गांव में बोरा में शव होने के अफवाह पर पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची और बोरा खोला, तो उसमें कुत्ते का शव मिला. पांच दिन पूर्व गांव में एक कुत्ते की मौत हो गयी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्ते के शव को […]
बोरा खोला, तो निकला कुत्ते का शवगोगरी. प्रखंड के मुश्कीपुर मलिया गांव में बोरा में शव होने के अफवाह पर पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची और बोरा खोला, तो उसमें कुत्ते का शव मिला. पांच दिन पूर्व गांव में एक कुत्ते की मौत हो गयी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्ते के शव को बोरा में बंद कर कुएं में फेंक दिया. कुत्ता सड़ने के बाद दुर्गंध देने लगा. वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने हड्डियां देखकर इसमें शव होने की संभावना जतायी. यह बात धीरे धीरे गांव में फैल गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच बोरी को खुलवायी, तो बोरा में कुत्ते का कंकाल मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




