धूम धाम से मनायी गयी रामानुजम की जयंती

Published at :22 Dec 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
धूम धाम से मनायी गयी रामानुजम की जयंती

धूम धाम से मनायी गयी रामानुजम की जयंती फोटो है 9 मेंकैप्सन- उपस्थित स्कूली छात्र खगड़िया. सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को श्री निवास रामानुजम जयंती के अवसर पर गणित मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन इंजीनियर केएसपी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. गणित मेला के अवसर पर विद्यालय में भैया बहनों […]

विज्ञापन

धूम धाम से मनायी गयी रामानुजम की जयंती फोटो है 9 मेंकैप्सन- उपस्थित स्कूली छात्र खगड़िया. सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को श्री निवास रामानुजम जयंती के अवसर पर गणित मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन इंजीनियर केएसपी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया. गणित मेला के अवसर पर विद्यालय में भैया बहनों द्वारा गणित प्रदर्शन, गणित चार्ट प्रतियोगिता, चित्रकला द्वारा गणितज्ञों की चित्र रंगोली, कविता, भाषण, प्रदर्शनी, भारत के गणित की उज्जवल परंपरा, भोजन स्टॉल गणित संबंधित लगाये गये. गणित प्रदर्शन में सोनाली द्वारा गोल्डेन रेशियों का मॉडल प्रस्तुत किया गया. अमित द्वारा डॉक्यूमेंटरी बनायी गयी थी, जबकि प्रेम सोनू तुषार ने फूल स्टॉल लगाया. राहुल ने आइडियल विलेज प्रस्तुत किया. वहीं साक्षी, श्वेता, स्नेहा, हर्षा, यसा ने गणितज्ञ आकृति बनायी. संचालन सुनील ठाकुर ने किया. मौके पर प्रधानाचार्य जयनंदन सिंह, एनके रंजन, रजीत प्रसाद साहु सहित अन्य मौजूद थे. उधर, कोसी महाविद्यालय में भी भारत के महान गणितज्ञ रामानुजम की 126 वीं जयंती मनायी गयी. प्राचार्य डॉ रामपूजन सिंह ने गणितज्ञ के जन्म दिवस को गणित में जागृति लाने के लिए सरकार की ओर से पूरे सप्ताह मनाये जाने की प्रशंसा की. समारोह में डॉ कैलाश पंडित, डॉ मो वसीम , डॉ जय नंदन सिंह, डॉ नरेश यादव, डॉ अनिल ठाकुर, डॉ शंकर कुमार पांडेय, डॉ शंकर कुमार मिश्र, प्रो अनिल रंजन आदि ने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन