धूमधाम से मनेगा अटल जी का जन्मदिन

खगड़िया : भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपाइयों की बैठक हुई. बैठक में सभी मोरचा के मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविशचंद्र ने की. बैठक में 23 व 24 दिसंबर को सभी मंडलों में बैठक करने की घोषणा की गयी. वहीं 25 से 30 दिसंबर तक सभी पंचायतों में पूर्व प्रधानमंत्री […]
खगड़िया : भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपाइयों की बैठक हुई. बैठक में सभी मोरचा के मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविशचंद्र ने की. बैठक में 23 व 24 दिसंबर को सभी मंडलों में बैठक करने की घोषणा की गयी. वहीं 25 से 30 दिसंबर तक सभी पंचायतों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया.
जिलाध्यक्ष ने संगठन के आगामी चुनाव के लिए सक्रिय सदस्यता पर विशेष रूप से चर्चा की. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं से तन मन लग कर पार्टी में सदस्य बनाने की अपील की गयी. किसानों की धान खरीदारी व पूर्णत: शराब बंदी नहीं किये जाने पर आगामी 6 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में जिला महामंत्री शत्रुघ्न भगत, करूणेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रामाकांत रजक, सुनील चौरसिया, जिला मंत्री सुनील कुमार, योगेंद्र सदा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, महिला मोरचा अध्यक्ष सुमीता देवी राय, युवा मोरचा अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंंह, मंडल अध्यक्ष में जितेंद्र यादव, सुनील चौधरी, गोपाल, अरुण सिंह, दिनकर पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




