पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई पूरी

पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई पूरी खगडि़या : सन्हौली पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव राम शोभा यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई पूरी कर जिला पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है. सन्हौली पंचायत में उप मुखिया के चुनाव मं किसी एक पक्ष का मदद करने के आरोप में इनके विरुद्ध काफी पहले आरोप पत्र गठित किया […]
पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई पूरी
खगडि़या : सन्हौली पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव राम शोभा यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई पूरी कर जिला पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है. सन्हौली पंचायत में उप मुखिया के चुनाव मं किसी एक पक्ष का मदद करने के आरोप में इनके विरुद्ध काफी पहले आरोप पत्र गठित किया गया था.
वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार का इनके विरुद्ध संचालन पदाधिकारी बनाया गया था. सूत्र के मुताबिक इनके विरुद्ध चल रहे मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. संचालन पदाधिकारी के द्वारा डीएम को रिपोर्ट भेजी गयी है. अब डीएम को पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्णय लेना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




