अलौली की दो आंगनबाड़ी सेविका को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Published at :22 Dec 2015 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
अलौली की दो आंगनबाड़ी सेविका को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

अलौली की दो आंगनबाड़ी सेविका को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार प्रभात खबर खास —————फोटो. 5 में कैप्सन. राष्ट्रीय पुरस्कार में दिया गया प्रशस्ति पत्र बिहार से छह सेविकाओं का पुरस्कार के लिए हुआ चयन, खगड़िया का बढ़ाया मान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में दिया पुरस्कार पुरस्कृत सेविका को प्रशस्त्रि पत्र […]

विज्ञापन

अलौली की दो आंगनबाड़ी सेविका को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार प्रभात खबर खास —————फोटो. 5 में कैप्सन. राष्ट्रीय पुरस्कार में दिया गया प्रशस्ति पत्र बिहार से छह सेविकाओं का पुरस्कार के लिए हुआ चयन, खगड़िया का बढ़ाया मान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में दिया पुरस्कार पुरस्कृत सेविका को प्रशस्त्रि पत्र के अलावा 25-25 हजार रुपये दिया गया उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया पुरस्कार ————-अलौली के दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आशा कुमारी व रतनमाला देवी ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर खगड़िया का मान बढ़ाया है. जिले की अन्य सेविकाओं को इन सेविकाओं से सीख लेने की जरूरत है, ताकि आने वाले दिनों में खगड़िया के हिस्से में और पुरस्कार आते रहें. सियाराम सिंह, डीपीओ, बाल विकास परियोजना विभाग. ————राष्ट्रीय पुरस्कार से चयनित सूबे की सेविका 1. आशा कुमारी : केंद्र संख्या 38 : मुशहरी, अलौली, खगड़िया 2. रतनमाला देवी : केंद्र संख्या 74 : कुर्मी टोल, अलौली, खगड़िया 3. प्रतिमा देवी : केंद्र संख्या 70 : सूर्यगढ़ा, लखीसराय 4. शैल कुमारी : केंद्र संख्या 111 : सूर्यगढ़ा, लखीसराय 5. माधुरी देवी : केंद्र संख्या 93, कोइलवर, भोजपुर 6. सुकुमारी : केंद्र संख्या 1, भगवानपुर, कैमूर ————आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों में कुपोषण दूर करने, खेल-खेल में बच्चाें को पढ़ाने सहित युवा लड़कियों व धात्री महिलाओं को सरकारी योजना का लाभ देकर ही सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाया जा सकता है. इसके लिए विभाग के अलावा आम लोगों के सहयोग की भी दरकार है. आशा देवी, सेविका, केंद्र संख्या 34, मुशहरी टोला अलौली. ———————राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर फक्र महसूस कर रही हूं. इससे काम करने की ललक और बढ़ती है. आने वाले दिनों में आंगनबाड़ी केंद्र पर हर सरकारी योजना को बेहतर ढंग से लागू कर लोगों को लाभ दिलाना ही मकसद है. रतनमाला देवी, सेविका, केंद्र संख्या 74, कुर्मी टोल, अलौली.—————प्रतिनिधि, खगड़ियाअलौली में कार्यरत दो सेविकाओं ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर खगड़िया का मान बढ़ाया है. सूबे में छह सेविकाओं का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है. इसमें खगड़िया के अलौली प्रखंड में कार्यरत दो सेविकाआें के अलावा दो लखीसराय, एक-एक भोजपुर व कैमूर जिले की सेविका हैं. केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में सूबे की इन छह सेविकाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया. इसमें प्रशस्त्रि पत्र के अलावा 25-25 हजार रुपये बतौर पुरस्कार शामिल हैं. बता दें कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय पूरे देश में पुरस्कार प्रदान करता है. ————-प्रत्येक प्रखंड से भेजा गया था दो-दो सेविकाओं का नाम जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रत्येक प्रखंड से दो-दो सेविकाओं का नाम केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय को भेजा था. इसमें अलौली प्रखंड के मुशहरी टोला स्थित केंद्र सख्या 38 की सेविका आशा कुमारी व इसी प्रखंड के कुर्मी टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 74 की सेविका रत्नमाला देवी का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया. एक दिसंबर को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने चयनित सेविकाआें को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की. इधर, खगड़िया जिले की दो सेविकाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर डीपीओ सियाराम सिंह ने बधाई देते हुए अन्य सेविकाओं को सीख लेने की नसीहत दी है. —————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन