ठंड के मौसम में थानाध्यक्ष रहें चौकस : रेल एसपी

Published at :19 Dec 2015 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड के मौसम में थानाध्यक्ष रहें चौकस : रेल एसपी

ठंड के मौसम में थानाध्यक्ष रहें चौकस : रेल एसपी फोटो है 12 व 13 मेंकैप्सन- समीक्षा करते रेल एसपी व उपस्थित पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, खगड़िया. रेल में बढ़ रहे अपराध को रोकने के उद्देश्य से स्थानीय जंकशन पर शनिवार को रेल पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार मिश्र ने क्राइम मीट के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को […]

विज्ञापन

ठंड के मौसम में थानाध्यक्ष रहें चौकस : रेल एसपी फोटो है 12 व 13 मेंकैप्सन- समीक्षा करते रेल एसपी व उपस्थित पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, खगड़िया. रेल में बढ़ रहे अपराध को रोकने के उद्देश्य से स्थानीय जंकशन पर शनिवार को रेल पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार मिश्र ने क्राइम मीट के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को ठंड के मौसम में चौकस रहने का निर्देश दिया. क्राइम मीट के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा उम्र दराज दागी अपराधी को जो अपराध की दुनियां छोड़ चुका है. उसका नाम अपराध अभिलेख से हटाने का निर्देश दिया. रेल पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना में लंबित कांडों का निष्पादन करने के साथ साथ ठंड के मौसम में हो रहे अपराध के तौर तरीके की जानकारी दी. उन्होंने उपस्थित थानाध्यक्ष को ठंड के मौसम के दौरान ट्रेन में गश्त तेज करने को कहा. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना के माल खाना की जानकारी ली. क्राइम मीटिंग के दौरान कटिहार रेल जोन के सभी थानाध्यक्ष को बारी बारी से उस क्षेत्र के क्राइम की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही पुलिस अधीक्षक ने महेशखूंट पसराहा के बीच बीते एक सप्ताह पूर्व ट्रेन में हुई लूटपाट से संबंधित भी जानकारी ली. और बचे अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. मौके पर रेल थानाध्यक्ष शरद कुमार , मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन