कौशल विकास से संवरेगी तकदीर : अमृता

कौशल विकास से संवरेगी तकदीर : अमृता खगड़िया. नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कौशल विकास उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छोटी रानी सकरपुरा में सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. गुरुवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर के पांडव कुमार, राष्ट्रीय युवा कोर अमृता कुमारी, हरपति नाथ सेवा समिति के […]
कौशल विकास से संवरेगी तकदीर : अमृता खगड़िया. नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कौशल विकास उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छोटी रानी सकरपुरा में सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. गुरुवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर के पांडव कुमार, राष्ट्रीय युवा कोर अमृता कुमारी, हरपति नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमारर, सचिव प्रदीप कुमार ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया. इस मौके पर राष्ट्रीय युवा कोर की अमृता कुमारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण 31 मार्च तक चलेगा. इस दौरान 20 प्रतिभागियाें को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. कौशल विकास उन्नयन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है. इससे ना सिर्फ महिलाओं की बल्कि पूरे परिवार की तकदीर संवार सकती हैं. पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर पांडव कुमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि नेहरु युवा केंद्र का यह प्रयास सराहनीय है. नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित व हरपति नाथ सेवा समिति की मदद से चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं की बेहतरी का सपना साकार होगा. इस मौके पर नेहा कुमारी, फुलो देवी, विभा कुमारी, रोशनी देवी, रिंकू कुमारी, सुनीता कुमारी, ब्यूटी कुमारी, निर्मला देवी, सज्जन देवी, वीणा देवी, सुरभि आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




