जमीन विवाद में युवक को मारी गोली

Published at :17 Dec 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक को मारी गोली

जमीन विवाद में युवक को मारी गोली फोटो है. कैप्सन. खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला मथार गांव के समीप गुरुवार को अपराधियों ने बाइक सवार विजय यादव उर्फ छोटू को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली छोटू के पैर में लगी है. घायल को सदर अस्पताल में भरती करवाया गया है, जहां […]

विज्ञापन

जमीन विवाद में युवक को मारी गोली फोटो है. कैप्सन. खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला मथार गांव के समीप गुरुवार को अपराधियों ने बाइक सवार विजय यादव उर्फ छोटू को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली छोटू के पैर में लगी है. घायल को सदर अस्पताल में भरती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना का कारण पूर्व से चल रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है. इधर इलाजरत घायल ने बताया कि स्थानीय विद्यानंद यादव, मंटू यादव, कतलू यादव, फोसी यादव, शिवो साह सहित लगभग दर्जन भर अपराधियों ने बाइक को रोक कर पहले मारपीट की. फिर भागने के क्रम में गोली मार दी. घायल के पिता सुनील यादव ने बताया कि जमीन विवाद होने के कारण मारपीट होने की संभावना को देख मुफस्सिल थाने में एक माह पूर्व आवेदन दिये थे. जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार समझौता किया गया था. गुरुवार को मेरे पुत्र को गोली मार कर घायल कर दिया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है. घटना को ले अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन