अपनी सुविधा के अनुसार चलाते हैं स्कूल

अपनी सुविधा के अनुसार चलाते हैं स्कूलआवागमन की सुविधा नहीं रहने से शिक्षकों में अधिकारियों का भय नहींप्रतिनिधि, पसराहागोगरी प्रखंड का सर्किल नंबर एक आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं यातायात सुविधा से वंचित है. हालांकि सरकार इस पिछड़े इलाके के समुचित विकास के लिए दो दर्जन से अधिक उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय समेत […]
अपनी सुविधा के अनुसार चलाते हैं स्कूलआवागमन की सुविधा नहीं रहने से शिक्षकों में अधिकारियों का भय नहींप्रतिनिधि, पसराहागोगरी प्रखंड का सर्किल नंबर एक आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं यातायात सुविधा से वंचित है. हालांकि सरकार इस पिछड़े इलाके के समुचित विकास के लिए दो दर्जन से अधिक उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय समेत कई आंगनबाड़ी केंद्र खोल कर इन पिछड़े इलाकाें की शिक्षा में सुधार लाने का प्रयास किया गया. इन शिक्षण संस्थानों को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार द्वारा सौ से अधिक सरकारी शिक्षक की नियुक्ति किये गये. पर इन सारी योजना आरंभ होने के बाद भी इस क्षेत्र के शिक्षा में सुधार नही हो सका. उल्लेखनीय है कि गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के पौड़ा , कोयला, पैकात , देवठा पंचायत के दो दर्जन गांव के विद्यालयों के शिक्षक अपनी मर्जी से विद्यालय खोलते हैं और बंद करते हैं. आवागमन की बेहतर सुविधा नहीं रहने के कारण शिक्षकों को उच्च पदाधिकारियों का भी भय नहीं रहता है. देवठा पंचायत के पूर्व मुखिया क्षत्री शर्मा ने बताया कि सर्किल नंबर एक को शिक्षक सेफ जोन मानते हैं. इस इलाके में कभी भी शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय नही पहुंचते हैं. इससे विद्यायल में पठन पाठन से लेकर बच्चो को मिलने वाले सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पाता है. कहते हैं डीइओडीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि बीइओ द्वारा दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों की जांच लगातार की जा रही है. इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. कहते हैं एसडीओअनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सर्किल नंबर एक में शिक्षा में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे. अनियमित ढंग से विद्यालय चलाने वाले प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




