गौ वंश की हत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

गौ वंश की हत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने की मांग

विज्ञापन

खगड़िया. गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत संग्रहित हजारों गौ भक्तों का हस्ताक्षर पत्रक सदर एसडीओ को सौंपा. यह हस्ताक्षर पत्रक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को अग्रसारित किया गया. अभियान के संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया कि गौवंश हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार से कानून बनाने की मांग की गयी है. सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए हजारों गौ भक्तों और सनातन प्रेमियों का हस्ताक्षर पत्रक सौंपा गया. पत्रक के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की भी मांग की गयी. सोमवार को इस अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है. अगर सरकार मांग पूरा नहीं करती है तो 27 जुलाई 2026 को दूसरा चरण पूरा किया जायेगा. मौके पर सुभाष सिंह, कौशल किशोर निषाद, मुस्कान शर्मा, गणेश साह, नीतीश शर्मा, अभिमन्यु कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन