ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी पथ पर रोहियामा गांव समीप गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक के घायल हो गया. घटना सोमवार की है. घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर भिजवाया. वहीं सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. घायल की पहचान मुंगेर जिले के चंडिका स्थान निवासी विलास प्रसाद सिंह के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवक बाइक से बेलदौर से उसराहा पुल की ओर जा रहा था. इसी दौरान रोहियामा गांव समीप गिट्टी से लदी ट्रक उसे चपेट में ले लिया. इसके कारण पीड़ित युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. हुई.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन