हेडिंग : कट्टा लेकर धमका रहे शोहदों को ग्रामीणों ने दबोचा

Published at :07 Dec 2015 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
हेडिंग : कट्टा लेकर धमका रहे शोहदों को ग्रामीणों ने दबोचा

हेडिंग : कट्टा लेकर धमका रहे शोहदों को ग्रामीणों ने दबोचा-युवती के परिजनों को धमका रहे थे-मौके से तीन मनचले फरार, दो की ग्रामीणों ने की धुनाई-एक के पास मिला कट्टा व कारतूस, पुलिस को सौंपाफोटो -30 व 31 मेंकैप्सन.मुखिया के घर पर पुलिस कब्जे में दोनों आरोपी युवक, मुखिया के घर पर हथियार समेत […]

विज्ञापन

हेडिंग : कट्टा लेकर धमका रहे शोहदों को ग्रामीणों ने दबोचा-युवती के परिजनों को धमका रहे थे-मौके से तीन मनचले फरार, दो की ग्रामीणों ने की धुनाई-एक के पास मिला कट्टा व कारतूस, पुलिस को सौंपाफोटो -30 व 31 मेंकैप्सन.मुखिया के घर पर पुलिस कब्जे में दोनों आरोपी युवक, मुखिया के घर पर हथियार समेत धराये युवक को देखने उमड़ी भीड़. प्रतिनिधि, बेलदौर (खगड़िया)प्रखंड मुख्यालय के गोशाला रोड के समीप आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में हथियार का भय दिखा कर परिजनों को धमकाने पहुंचे दो मनचले युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पहले जम कर धुनाई की. मुखिया बेबी रानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक युवक के पास से एक थ्री नट व एक कारतूस बरामद किया गया. सोमवार की देर शाम पांच मनचले युवक लड़की के परिजन को आंगनबाड़ी परिसर में हथियार का भय दिखा कर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे. इसी दौरान इसकी भनक आसपास के ग्रामीणों को लग गयी. मामले को भांप ग्रामीण मनचलों पर टूट पड़े व पकड़ कर उनकी पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच मौके का फायदा उठा कर तीन मनचले भाग खड़े हुए, जबकि दो को युवती के परिजन व ग्रामीणों ने मुखिया के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दिया. मुखिया ने बताया कि सभी आरोपी युवक बाजार स्थित कोचिंग में पढ़ते हैं और फोन पर लड़की को परेशान करते थे. इसकी सूचना पर लड़की के परिजनों ने इन मनचले युवकों को डांट-डपट किया था. इससे आक्रोशित होकर ये लड़की परिजनों को हथियार लेकर धमकाने पहुंच गये. पुलिस गिरफ्त में आये युवकों की पहचान दिघौन निवासी मो जवाहिर आलम के पुत्र मो मोहित व सकरोहर कुरहाबासा निवासी सुरेंद्र गुप्ता के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गयी. फरार युवकों में एक दिघौन निवासी मो रजीब का पुत्र फैजान आलम बताया जा रहा है.लोकनाथ शर्मा के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. कपिलदेव कुमार, थानाध्यक्ष, बेलदौर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन