गड्ढे में जमा पानी दे रहा बीमारियों को दावत

गड्ढे में जमा पानी दे रहा बीमारियों को दावत नाले-नालियों की भी नहीं होती है सफाईफोटो है. 8 मेंकैप्सन. गड्ढे में जमा पानी प्रतिनिधि, गोगरीनगर पंचायत में डेंगू की दस्तक से खतरा बढ़ने के बाद भी एडिज मच्छर को पनपने से रोकने के लिए तालाब, नाला या नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा […]
गड्ढे में जमा पानी दे रहा बीमारियों को दावत नाले-नालियों की भी नहीं होती है सफाईफोटो है. 8 मेंकैप्सन. गड्ढे में जमा पानी प्रतिनिधि, गोगरीनगर पंचायत में डेंगू की दस्तक से खतरा बढ़ने के बाद भी एडिज मच्छर को पनपने से रोकने के लिए तालाब, नाला या नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. स्थिति यह है कि शहर के बीच स्थित तालाब, नाला या गड्ढे में जमे पानी में काई के चादर बिछ गया है. इससे मच्छर पनप रहे हैं. इस सीजन में फैले डेंगू से प्रदेश में कई लोगों की मौत भी हो गयी. अनुमंडल क्षेत्र में भी डेंगू की दस्तक की पुष्टि पिछले महीनों इसके मरीज मिलने से हो चुकी है. नगर पंचायत सीमा में शहर के रामपुर, गोगरी, जमालपुर समेत बाजारों में इसके पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं. इससे शहरी क्षेत्र में डेंगू का खतरा बढ़ गया था. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. लोगों में इस बीमारी को लेकर दहशत है. शहर में तालाबों और नालों की स्थिति पर नजर डाली जाये तो के गोगरी थाना के समीप गड्ढे में, बायपास में गड्ढे में व नाले में काई की चादर दिख रही है. लंबे समय से जल जमाव होने के चलते पानी के ऊपर काई की चादर बन गयी है. इससे मच्छर को पनपने का मौका मिल रहा है. डेंगू होने की वजह एडिज मच्छर का काटना है. यह मच्छर आम मच्छरों से अलग होता है और ठहरे या जमे हुए पानी में पनपता है. इसलिए इस तरह की अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि समय रहते जलजमाव वाले स्थानों पर निगम के अधिकारी विशेष साफ-सफाई अभियान चलायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




