31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वाम नेता के निधन पर शोक

वाम नेता के निधन पर शोक परबत्ता. प्रखंड के नयागांव सतखुट्टी निवासी सीपीआइएम के वयोवृद्ध कार्यकर्ता रामचन्द्र दास का 90 वर्ष की आयु में रविवार रात निधन हो गया.उनके निधन की खबर से राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वे 1960 से पार्टी के सक्रिय सदस्य थे. पार्टी के अंचल मंत्री सुनील […]

वाम नेता के निधन पर शोक परबत्ता. प्रखंड के नयागांव सतखुट्टी निवासी सीपीआइएम के वयोवृद्ध कार्यकर्ता रामचन्द्र दास का 90 वर्ष की आयु में रविवार रात निधन हो गया.उनके निधन की खबर से राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. वे 1960 से पार्टी के सक्रिय सदस्य थे. पार्टी के अंचल मंत्री सुनील कुमार मंडल, हरेराम चौधरी, दिवाकर मंडल, नवीन चौधरी, मणिकांत, सियाराम ने उनके पार्थिव शरीर पर झंडा देकर विदाई दी. विगत महीने उन्हें पार्टी के 21वें लोकल सम्मेलन में राज्य नेताओं ने शॉल देकर सम्मानित किया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें