सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक

Published at :06 Dec 2015 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक

खगड़िया : बेंगलुरु में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने की. बैठक में भाग ले रहे शिक्षकों को संघ के जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि 19 व 20 दिसंबर को बेंगलुरु में शिक्षा एवं शिक्षक […]

विज्ञापन

खगड़िया : बेंगलुरु में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने की. बैठक में भाग ले रहे शिक्षकों को संघ के जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि 19 व 20 दिसंबर को बेंगलुरु में शिक्षा एवं शिक्षक विषय को लेकर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 27 वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर जिले के 30 शिक्षकों को इसमें भाग लेना है. सम्मेलन में भाग लेने वाले चयनित 30 शिक्षकों को 14 दिसंबर को बेंगलुरु के लिए रवाना किया जायेगा.

बैठक में प्रखंड पंचायत नगर शिक्षकों के सेवा पुस्तिका का संधारण विभाग द्वारा पूरा नहीं किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा पुस्तिका निर्धारण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से पांच सदस्यीय टीम मिल कर समस्याओं से अवगत करायेगी.

बैठक में संघ के प्रधान सचिव राकेश कुमार रोशन, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, गीता गुप्ता, शेखर कुमार, नीलेश रंजन, संजीव राम, राज किशोर यादव, नंदन यादव, नौशाद आलम,प्रदुमन कुमार, प्रसून झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन