डीडीसी ने की समीक्षा

अलौली : राजीव गांधी सेवा केंद्र कार्यालय भवन में शनिवार को डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने मनरेगा योजना की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीडीसी ने कार्यक्रम पदाधिकारी को कहा कि जिस पीआरएस ने इंदिरा आवास सहायक को प्रभारी नहीं सौंपा है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी जल्द कराये. पीओ मो कैफ अंसारी एवं बीडीओ राकेश कुमार […]
अलौली : राजीव गांधी सेवा केंद्र कार्यालय भवन में शनिवार को डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने मनरेगा योजना की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीडीसी ने कार्यक्रम पदाधिकारी को कहा कि जिस पीआरएस ने इंदिरा आवास सहायक को प्रभारी नहीं सौंपा है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी जल्द कराये.
पीओ मो कैफ अंसारी एवं बीडीओ राकेश कुमार को भिखारी घाट पंचायत के आवास सहायक अजीत कुमार के गायब रहने की जानकारी दी. वहीं डीडीसी ने लेखापाल राजेश कुमार से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. डीडीसी ने बताया कि शुंभा, हथवन, सहसी, चंदपुरा खुर्द के मनरेगा योजना में मानव दिवस शून्य है.
वहीं रामपुर अलौली पंचायत में मानव दिवस बढ़ाने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीडीओ राकेश कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मो जफर कैफ अंसारी, जेइ सुनील कुमार, मुखिया कंपनी मंडल, शिवधारी ठाकुर, राम नारायण सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




