आवास नर्मिाण को पेच में न उलझायें

आवास निर्माण को पेच में न उलझायें इंदिरा आवास के निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जतायी नाराजगीफोटो है 8 व 9 मेंकैप्सन- समीक्षा करते डीएम व उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, खगड़ियाग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार ने की. समीक्षा के दौरान समाहरणालय सभा कक्ष में इंदिरा आवास […]
आवास निर्माण को पेच में न उलझायें इंदिरा आवास के निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जतायी नाराजगीफोटो है 8 व 9 मेंकैप्सन- समीक्षा करते डीएम व उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, खगड़ियाग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार ने की. समीक्षा के दौरान समाहरणालय सभा कक्ष में इंदिरा आवास एवं मनरेगा की अद्यतन स्थिति की जानकारी डीएम ने ली. डीएम ने कहा कि इंदिरा आवास के निर्माण को प्रक्रियाओं के पेच में नहीं उलझायें. डीएम ने इंदिरा आवास के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की. समीक्षा के दौरान डीएम ने उपविकास आयुक्त को इस संबंध में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीडीओ के कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन दैनिक रूप से उपलब्ध करायें. साथ ही साथ सभी प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी को इस संबंध में साप्ताहिक बैठक करने का भी निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी बीडीओ को इंदिरा आवास निर्माण की सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. लापरवाही बरतने वाले इंदिरा आवास तथा सहायक पर्यवेक्षक पर कार्रवाई की बात कही. समीक्षा के दौरान अतिरिक्त मास्टर रोल, साप्ताहिक रोस्टर, योजनाओं का चयन, मानव दिवस, जॉब कार्ड आदि की जानकारी उपविकास आयुक्त ने डीएम को दी. बैठक में उप विकास आयुक्त अब्दुल बहाव अंसारी, सदर एवं गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर सदर एवं गोगरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ-साथ तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










