शव के पहुंचते ही मचा कोहराम

Published at :01 Dec 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
शव के पहुंचते ही मचा कोहराम

शव के पहुंचते ही मचा कोहराम फोटो है 1 मेंकैप्सन- शव के समीप विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी सच्चिदानंद यादव उर्फ सुसो यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया. मृत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृत युवक का शव मंगलवार की […]

विज्ञापन

शव के पहुंचते ही मचा कोहराम फोटो है 1 मेंकैप्सन- शव के समीप विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, गोगरीथाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी सच्चिदानंद यादव उर्फ सुसो यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया. मृत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृत युवक का शव मंगलवार की सुबह बासुदेवपुर गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. बासुदेवपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव ने मृत युवक के परिवार को कबीर अन्त्येष्टी के तहत दाह संस्कार के लिए 2000 रुपये दिये. मृत सच्चिदानंद की पत्नी सुनिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि सच्चिदानंद यादव दूध बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था. उल्लेखनीय है सच्चिदानंद बलुआ बहियार से सोमवार को घर लौट रहा था. पसराहा चौक से एनएच 31 को साइकिल से पार कर रहा था. इसी दौरान कि पीपरपांती की ओर से एक पुआल लदा ट्रैक्टर आ रहा था, जिसमें सच्चिदानंद की लुंगी फंस गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन