पीडीएस दुकानों की किया निरीक्षण

Published at :28 Nov 2015 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस दुकानों की किया निरीक्षण

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के तीन पीडीएस दुकानों की जांच शनिवार को की गयी. जांच के दौरान माली विशनपुर के पीडीएस की दुकान बंद पायी गयी. इस वजह से उसका निरीक्षण संभव नहीं हो पाया. जांच के क्रम में अधिकारियों ने पिरनगरा के डीलर उत्तम कुमार एवं माली के मो इस्माइल की दुकानों की जांच […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के तीन पीडीएस दुकानों की जांच शनिवार को की गयी. जांच के दौरान माली विशनपुर के पीडीएस की दुकान बंद पायी गयी. इस वजह से उसका निरीक्षण संभव नहीं हो पाया. जांच के क्रम में अधिकारियों ने पिरनगरा के डीलर उत्तम कुमार एवं माली के मो इस्माइल की दुकानों की जांच की.

जांच के क्रम में पीडीएस से संबंधित सभी संचिका एवं पंजियों का भौतिक सत्यापन किया. इसके अलावा उपभोक्ताओं से राशन वितरण करने के संबंध में अद्यतन जानकारी ली.

जांच के क्रम में अधिकारियों ने प्राप्त आवंटन एवं इसके वितरण की जानकारी ली. वहीं उपभोक्ताओं से नियमित रूप से राशन वितरण एवं नेट वेट एवं रेट के बारे में जानकारी ली. जांच दल में बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सीओ विकास कुमार, सीडीपीओ श्वेता कुमारी एवं थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन