भूमि विवाद नष्पिादन के लिए लगाया गया जनता दरबार

Published at :28 Nov 2015 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद नष्पिादन के लिए लगाया गया जनता दरबार

भूमि विवाद निष्पादन के लिए लगाया गया जनता दरबार फोटो है 7 मेंकैप्सन- जनता दरबार में उपस्थित अधिकारी.प्रतिनिधि, चौथमभूमि विवाद पर नियंत्रण को लेकर शनिवार को थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में अंचल अधिकारी निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष शशि कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों की […]

विज्ञापन

भूमि विवाद निष्पादन के लिए लगाया गया जनता दरबार फोटो है 7 मेंकैप्सन- जनता दरबार में उपस्थित अधिकारी.प्रतिनिधि, चौथमभूमि विवाद पर नियंत्रण को लेकर शनिवार को थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में अंचल अधिकारी निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष शशि कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की. भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान चौथम गांव के भोला मंडल ने बासगीत परचा बेदखली का अर्जी सौंपा. जबकि ठुठी गांव के विमल सिंह ने जमीन पर जबरन अवैध कब्जा की शिकायत की. सीओ ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद वर्षों से चल रहा है. इस तरह के विवाद को न्यायालय भेजा जायेगा. वहीं आदावारी गांव के बालेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, कुमारी करूणा देवी, अर्जुन यादव एवं चौथम गांव के प्रताप सिंह सहित दर्जनों मामले की सुनवाई की अर्जी दी गयी. सीओ ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर दूसरे पक्ष के लोगों को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जायेगा. दोनों पक्षों के कागजात के जांच के बाद ही कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन