झूठे मुकदमे का धौंस देना बंद करे रेल प्रशासन

खगड़िया : ट्रेन व बाइक की टक्कर में इकलौते चिराग को खोने वाले पीड़ित परिवार के समर्थन में युवा शक्ति आगे आया है. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि झूठे मुकदमे का धौंस देकर रेल प्रशासन जनता को डराना बंद करे. ढाला गिरे रहने […]
खगड़िया : ट्रेन व बाइक की टक्कर में इकलौते चिराग को खोने वाले पीड़ित परिवार के समर्थन में युवा शक्ति आगे आया है. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि झूठे मुकदमे का धौंस देकर रेल प्रशासन जनता को डराना बंद करे.
ढाला गिरे रहने के बाद बाइक पर एक साथ चार लोग सवार होकर कैसे पार सकते हैं? घटनास्थल की स्थिति सारी सच्चाई बयां कर रही है. श्री त्यागी ने जिला प्रशासन के साकारात्मक रवैये की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विपदा की घड़ी में पीड़ित परिवार के दर्द को ध्यान में रखते हुए मानवीय पहलू विचार करने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिये.
श्री त्यागी ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रेल प्रशासन मृत के आश्रितों को दस लाख मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी जब तक नहीं देता, युवा शक्ति चैन से नहीं बैठेगी. उन्होंने रेल प्रशासन को सात दिनाें की मोहलत देते हुए कहा कि अगर तय समय सीमा में रेल प्रशासन ने कदम नहीं उठाया तो युवा शक्ति के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर विवश होंगे. इसकी सारी जिम्मेवारी रेल प्रशासन की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










