कार्य एजेंसी की मनमानी से दो वर्ष से बंद पड़ी है ग्रामीण सर्वे सड़क

Published at :26 Nov 2015 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य एजेंसी की मनमानी से दो वर्ष से बंद पड़ी है ग्रामीण सर्वे सड़क

कार्य एजेंसी की मनमानी से दो वर्ष से बंद पड़ी है ग्रामीण सर्वे सड़क फोटो है 27 मेंकैप्सन- इसी मुहाने के कटने से बंद पड़ी हुई है ग्रामीण सर्वे सड़कपीडब्ल्यूडी सड़क से सीधे खेतों तक जाती थी सर्वे सड़कवर्ष 2014 में इस सड़क के मुहाने को काट दिया गयादो वर्षों से बंद पड़ी हुई है […]

विज्ञापन

कार्य एजेंसी की मनमानी से दो वर्ष से बंद पड़ी है ग्रामीण सर्वे सड़क फोटो है 27 मेंकैप्सन- इसी मुहाने के कटने से बंद पड़ी हुई है ग्रामीण सर्वे सड़कपीडब्ल्यूडी सड़क से सीधे खेतों तक जाती थी सर्वे सड़कवर्ष 2014 में इस सड़क के मुहाने को काट दिया गयादो वर्षों से बंद पड़ी हुई है ग्रामीण सर्वे सड़क बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बोबिल पंचायत के फुलबड़िया गांव में कार्य एजेंसी की मनमानी के शिकार ग्रामीणों को दो वर्षों से आवागमन के संकट से जूझना पड़ रहा है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है. कार्य एजेंसी ने सर्वे सड़क के संगम स्थल को काट कर उस मिट्टी को पीडब्ल्यूडी सड़क पर दे दिया. इससे सर्वे सड़क पर आवाजाही दो वर्षों से ठप है. जानकारी के मुताबिक बेलदौर फुलवड़िया पीडब्ल्यूडी सड़क के काली करण करने के पूर्व इस सड़क पर मिट्टी दी गई. इस क्रम में कार्य एजेंसी ने निर्धन राम के घर के निकट पीडब्ल्यूडी में मिलने वाली सर्वे सड़क के मुहाने को पूरब बगल से काट कर मिट्टी को पीडब्ल्यूडी सड़क पर देकर उसका कालीकरण कर दिया. इससे पीडब्ल्यूडी सड़क की सेहत तो सुधर गयी. वहीं सर्वे सड़क की सूरत बिगड़ गयी. सर्वे सड़क के संगम स्थल के मुहाना को काट देने से संगम स्थल के निकट बहुत बड़ा गड्ढा बन गया. और ग्रामीण सर्वे सड़क का सीधा संपर्क पीडब्ल्यूडी सड़क से दो वर्षों से भंग है. सड़क काटे जाने का विरोध ग्रामीणों ने ससमय किया था, लेकिन कार्य एजेंसी ने लोगों को यह कह कर मना लिया था कि सर्वे सड़क को जल्द ही पूर्व अवस्था में ला दिया जायेगा. लेकिन व्यवहार में ऐसा संभव नहीं हो पाया. इससे ग्रामीण सर्वे सड़क का उपयोग ग्रामीण दो वर्षो से नहीं कर पा रहे हैं. उल्लेखनीय हो कि पीडब्ल्यूडी सड़क से किसानों के खेत तक जाने वाली यह सड़क किसानों के लिए बहुत उपयोगी थी. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कर दोषियों पर आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध करते हुए इस सड़क को पूर्व अवस्था में लाने की मांग की है. कहते हैं अधिकारी पथ निर्माण विभाग के एसडीओ सुशील कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन