डीडीसी ने अनुपस्थित कर्मियों की हाजरी काटी

डीडीसी ने अनुपस्थित कर्मियों की हाजरी काटी चौथम. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने गुरुवार को आंगनबाड़ी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मात्र एक अनुसेवक को उपस्थित देख डीडीसी बिफर पड़े. कार्यालय में सीडीपीओ, सहायक, डाटा ऑपरेटर सहित महिला पर्यवेक्षक अनुपस्थित मिले. डीडीसी ने उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित पदाधिकारी एवं […]
डीडीसी ने अनुपस्थित कर्मियों की हाजरी काटी चौथम. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने गुरुवार को आंगनबाड़ी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मात्र एक अनुसेवक को उपस्थित देख डीडीसी बिफर पड़े. कार्यालय में सीडीपीओ, सहायक, डाटा ऑपरेटर सहित महिला पर्यवेक्षक अनुपस्थित मिले. डीडीसी ने उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों की हाजिरी पर क्रास लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात कही. औचक निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यालय व प्रखंड कार्यालय में अनुपस्थित कर्मियों की उपस्थिति पंजी में भी क्रास लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










