राशि नहीं वंचित छात्र-छात्राओं ने मंत्री से की शिकायत

Published at :26 Nov 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
राशि नहीं वंचित छात्र-छात्राओं ने मंत्री से की शिकायत

राशि नहीं वंचित छात्र-छात्राओं ने मंत्री से की शिकायत बेलदौर : पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति राशि से वंचित नाराज छात्र-छात्राओ ने मंत्री से इसकी शिकायत की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने छात्र छात्राओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया. मामला उत्क्रमित उच्च विद्यालय पचौत का है. गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री […]

विज्ञापन

राशि नहीं वंचित छात्र-छात्राओं ने मंत्री से की शिकायत

बेलदौर : पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति राशि से वंचित नाराज छात्र-छात्राओ ने मंत्री से इसकी शिकायत की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने छात्र छात्राओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया. मामला उत्क्रमित उच्च विद्यालय पचौत का है. गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री के स्कूल पहुंचने पर छात्र छात्राओं ने जहां उनका स्वागत किया, फूल माला पहनायी. वहीं नुक्कड़ नाटक कर शिक्षा, यातायात एवं बिजली के समस्याओं से भी अवगत कराया.

नुक्कड़ नाटक से उत्साहित मंत्री ने कहा कि आज शिक्षा का ही परिणाम है कि अब स्कूली बच्चे भी जागरूक होकर सरकार का ध्यान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अपनी सम्स्याआें की ओर आकृष्ट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है. छात्रवृत्ति एवं साइकिल राशि अब तक नहीं मिलने से नाराज छात्र छात्राओं ने अपनी समस्यओं से मंत्री को अवगत करवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन