आशा ने लगाया मारपीट का आरोप

आशा ने लगाया मारपीट का आरोप जांच में जुटी पुलिस बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बलैठा पंचायत के ढांढ़ी गांव की आशा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर छेड़छाड़ करने व मारपीट कर सोने की चकती लूट लेने की शिकायत की है. आवेदन में बताया है कि शनिवार को वह गांव के ही एक महिला का एसएचजी […]
आशा ने लगाया मारपीट का आरोप जांच में जुटी पुलिस बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बलैठा पंचायत के ढांढ़ी गांव की आशा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर छेड़छाड़ करने व मारपीट कर सोने की चकती लूट लेने की शिकायत की है. आवेदन में बताया है कि शनिवार को वह गांव के ही एक महिला का एसएचजी में कर्ज का किस्त जमा करने जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही रोशन कुमार सिंह ने अकेला पाकर उसे बुरी नीयत से खींच कर अपने घर में लेते गया व छेड़खानी करने लगा. शोर मचाने पर आरोपी युवक के परिजन (जिसमें महिलाएं भी थी) आकर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगे. इसी दौरान उधर से गुजर रहा गांव का रितेश कुमार उसको बचाने पहुंचा, पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की व पीडि़ता के गले से सोना की चकती छीन ली व रितेश का माबाईल लूट लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










