रेलवे पटरी पर ट्रेन का इंतजार करते हैं यात्री

Published at :19 Nov 2015 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे पटरी पर ट्रेन का इंतजार करते हैं यात्री

रेलवे पटरी पर ट्रेन का इंतजार करते हैं यात्री फोटो है2 में – ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति 3 में – प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगी रेल यात्रियों की भीड़ 4 में – ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री 5 में – पूछताछ काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़ […]

विज्ञापन

रेलवे पटरी पर ट्रेन का इंतजार करते हैं यात्री फोटो है2 में – ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति 3 में – प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लगी रेल यात्रियों की भीड़ 4 में – ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री 5 में – पूछताछ काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़ 6 में – ट्रेन के इंतजार में रेल यात्री हर वक्त बनी रहती है दुर्घटना की आशंका, पटरी पर खड़े रहते हैं महिला व बच्चे ट्रेनों में भेड़ बकरियों की तरह यात्रा करने को विवश हैं रेल यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान मचती है आपाधापी, भीड़ से निबटने में रेल प्रशासन विफलपूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी लेने में यात्रियों के छूट रहे पसीने —————–प्रतिनिधि, खगड़ियायहां रेलवे के नियम कायदे रोज टूट रहे हैं. पटरी पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार खगड़िया रेलवे स्टेशन पर आम बात है. ट्रेनों में भीड़ ऐसी कि भेड़ बकरियों की तरह रेल यात्रा करने की मजबूरी बरकरार है. अवैध वसूली के रहमोकरम पर यात्रियों की जगह भूसा व जानवर रेल में यात्रा कर रहे हैं. ट्रेनों में चढ़ने के दौरान आपाधापी में हर दिन दुर्घटना का शिकार हो कर लोग यात्रा करने को विवश हैं. ————-पटरी पर होता है ट्रेन का इंतजार खगडि़या रेलवे स्टेशन पर आलम यह है कि प्लेटफाॅर्म की बजाय रेलवे पटरियों पर ट्रेन का इंतजार किया जाता है. खासकर बच्चे व महिलाओं के पटरी पर खड़े होकर ट्रेन से इंतजार से दुर्घटना की आशंका हर वक्त बनी रहती है. सब कुछ रेलवे अधिकारी के सामने में होता है. पर, रेलवे अधिकारी व सुरक्षा बल रोज टूट रहे नियम कायदे की ओर से आंखे मूंदे हुए हैं. लिहाजा दिन ब दिन स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. —————–इंजन पर होती है रेल यात्रा सहरसा-खगड़िया रेल खंड पर चलने वाली ट्रेन के इंजन पर खुलेआम सफर होता है. यहां तक की एक्सप्रेस ट्रेनों के इंजन पर भी सफर करने से रेल यात्री बाज नहीं आ रहे हैं. पूछने पर कई यात्रियों ने कहा कि ट्रेन में जगह नहीं है. यात्रा करना आवश्यक है तो फिर ट्रेन का इंजन हो या कुछ और सफर तो करेंगे ही. यात्रियों के इस जवाब ने रेलवे अधिकारियों की कार्यशैली का सच बया कर दिया. —————सामान की जगह भरे रहते हैं यात्री ट्रेनों में भीड़ का आलम यह रहता है कि ब्रेक भान में सामान की जगह यात्री भरे रहते हैंं. इतना ही नहीं भूसा से लेकर जानवर तक ट्रेन में यात्री के साथ लाद दिया जाता है. ऐसे में रेल यात्रियों का सफर सुहाना की बजाय कष्टदायक साबित हो रहा है. कई बार ट्रेन से गिरकर यात्रियों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन न तो रेल प्रशासन इस तरह की करतूत को रोकने में दिलचस्पी ले रही है और न ही रेल यात्री सुधरने का नाम ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन