अब तक नहीं हो पायी एक्सपायरी दवा मामले की जांच

Published at :19 Nov 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
अब तक नहीं हो पायी एक्सपायरी दवा मामले की जांच

अब तक नहीं हो पायी एक्सपायरी दवा मामले की जांच फोटो है 7 में कैप्सन- अस्पताल के एक कमरे में सील एक्सपायर दवा कक्ष अलौली. बीते दो वर्ष से एक्सपायरी दवा मामले की जांच कमेटी द्वारा पूरी नहीं हो पायी है. जांच कमेटी के धीमी गति के कारण दोषी कर्मी मजे में हैं. उल्लेखनीय है […]

विज्ञापन

अब तक नहीं हो पायी एक्सपायरी दवा मामले की जांच फोटो है 7 में कैप्सन- अस्पताल के एक कमरे में सील एक्सपायर दवा कक्ष अलौली. बीते दो वर्ष से एक्सपायरी दवा मामले की जांच कमेटी द्वारा पूरी नहीं हो पायी है. जांच कमेटी के धीमी गति के कारण दोषी कर्मी मजे में हैं. उल्लेखनीय है कि अलौली पीएचसी में लाखों रुपये मूल्य की दवा एक्सपायर पायी गयी थी. पुलिस द्वारा एक्सपायरी दवा कक्ष को सील भी किया गया था. नवंबर 2013 में अलौली पीएचसी में लाखों रुपये मूल्य के एक्सपायरी दवा मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने चाचर चौक के समीप दवा एक्सपायरी मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन भी किया था. जिसके बाद विभाग द्वारा जांच टीम बना कर जांच का आदेश दिया गया. लेकिन अब तक जांच कमेटी की जांच पूरी नहीं हो पायी. लेकिन अस्पताल का एक कक्ष अभी भी एक्सपायरी दवा के कारण सील है. जांच के दौरान पूर्व में उप स्वास्थ्य केंद्र चातर के शौचालय में भी एक्सपायरी दवा मिली थी. जिप अध्यक्ष ने किया था मामले का उद्भेदन जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्यों की टीम ने अस्पताल पहुंच कर लोगों के हाथों में एक्सपायरी दवा देखी. एक्सपायरी दवा की जानकारी पीएचसी प्रभारी को दी. साथ ही उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी. जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन को दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया. कर्मी को किया गया था निलंबित मामले की गंभीरता को देख तत्कालीन सिविल सर्जन डीबी शर्मा ने पीएचसी के स्टोरकीपर को निलंबित कर दिया था. हालांकि बाद में निलंबन से स्टोरकीपर को मुक्त कर दिया गया. लेकिन पीएचसी का एक कक्ष अभी भी सील है. किसने की एक्सपायरी दवा की जांच तत्कालीन सिविल सर्जन के आदेश पर दो वरीय चिकित्सक डॉ गुलशन एवं डॉ डीएन पासवान ने दवा की जांच की थी. जिसमें लाखों रुपये मूल्य की दवा एक्सपायरी पायी गयी थी. जिसके बाद सभी एक्सपायरी दवा को सील कर दिया गया था. सही दवा भी कर दिया गया था सील जांच के दौरान एक्सपायर दवा मिलने के बाद स्टोर को सील कर दिया गया. स्टोर में एक्सपायर दवा के साथ साथ कुछ सही दवा भी सील हो गयी. जांच पूरी अब तक नहीं हो पाने के कारण अच्छी दवा भी अब एक्सपायर हो गयी होगी. कहते हैं सीएस सीएस डॉ रास बिहारी सिंह ने बताया कि इन्हें अब तक इस मामले की जानकारी नहीं है. मामले की जानकारी लेने के बाद वे कुछ कर पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन