प्रोन्नति के लिये शक्षिकों की बन रही सूची

Published at :19 Nov 2015 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रोन्नति के लिये शक्षिकों की बन रही सूची

प्रोन्नति के लिये शिक्षकों की बन रही सूची बीआरसी में लिये जा रहे आवेदनपरबत्ता. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को अब स्नातक शिक्षक के रूप में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. वैसे नियोजित शिक्षकों को अब विहित प्रपत्र में सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ प्रखंड संसाधन केंद्र में आवेदन […]

विज्ञापन

प्रोन्नति के लिये शिक्षकों की बन रही सूची बीआरसी में लिये जा रहे आवेदनपरबत्ता. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को अब स्नातक शिक्षक के रूप में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. वैसे नियोजित शिक्षकों को अब विहित प्रपत्र में सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ प्रखंड संसाधन केंद्र में आवेदन देंगे. प्रोन्नति से वैसे शिक्षकों को लाभ मिलेगा जिनकी नियुक्ति नियोजन वर्ष 2003, 2005 तथा 2006 में मैट्रिक या इंटर योग्यता के आधार पर हुई थी. लेकिन वे उस समय भी स्नातक या उससे अधिक स्तर की योग्यता प्राप्त कर चुके थे. इसके अलावा उन नियोजित शिक्षकों को भी प्रोन्नति के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने सेवा के दौरान स्नातक योग्यता हासिल किया है. आवेदन के समय आठ वर्षों की सेवा पूर्ण होना आवश्यक माना गया है तथा आवेदन के साथ मैट्रिक, स्नातक/स्नातकोत्तर का मूल प्रमाण पत्र तथा अंकपत्र की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है. आवेदन को विद्यालय के प्रधान से प्रतिहस्ताक्षरित कर जमा करना है. इस प्रोन्नति में पंचायत तथा प्रखंड शिक्षक शामिल होंगे. इस प्रोन्नति से वर्ष 2007 तक में योगदान कर चुके उन नियोजित शिक्षकों को लाभ मिलेगा. जिन्हें अबतक बेसिक ग्रेड का शिक्षक माना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन