दवात पूजन के साथ चत्रिगुप्त मेला आरंभ

दवात पूजन के साथ चित्रगुप्त मेला आरंभ फोटो है 22 में कैप्सन- पूजा करते चित्रांश परिवार के लोग. प्रतिनिधि, खगड़िया/परबत्ता शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा को लेकर चित्रांश परिवार से जुड़े लोगों ने मंदिर सहित अपने अपने घरों में चित्रगुप्त पूजा की. जिसमें कागज,कलम,दबात आदि की पूजा की गयी. स्थानीय चित्रगुप्त नगर के चित्रगुप्त मंदिर में […]
दवात पूजन के साथ चित्रगुप्त मेला आरंभ फोटो है 22 में कैप्सन- पूजा करते चित्रांश परिवार के लोग. प्रतिनिधि, खगड़िया/परबत्ता शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा को लेकर चित्रांश परिवार से जुड़े लोगों ने मंदिर सहित अपने अपने घरों में चित्रगुप्त पूजा की. जिसमें कागज,कलम,दबात आदि की पूजा की गयी. स्थानीय चित्रगुप्त नगर के चित्रगुप्त मंदिर में भी चित्रांश परिवार से जुड़े लोगों ने पूजा अराधना की. मौके पर अशोक नारायण कर्ण, अजीताभ सिन्हा, रविश चंद्र बंटा आदि उपस्थित थे. प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में चित्रांश समाज द्वारा दावात पूजन किया गया और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इस मौके पर पूजा समिति के राकेश कुमार कुश,शिव शंकर प्रसाद,अजय प्रसाद,पंकज कुमार सिन्हा,अमित कुमार, सुमित कुमार, किट्टू, बमबम, रोहित समेत चित्रांश समाज के दर्जनों सदस्य मौजूद थे. इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1934 में गांव के कुछ कायस्थ परिवारों द्वारा की गयी थी. तब से लेकर अब तक प्रतिवर्ष परंपरागत तरीके से दावात पूजन किया जाता है. इस पूजा के साथ ही तीन दिवसीय चित्रगुप्त मेला की शुरूआत होती है. शुक्रवार शाम शुरू हुए इस मेला का समापन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के दिन हो जाता है. एक दशक पूर्व तक यह मेला छठ पूजा की पूजन सामग्रियों का खरीद बिक्री का प्रमुख केंद्र हुआ करता था लेकिन विगत एक दशक में प्रखंड के सभी छोटे बड़े गांवों में पूजन सामग्रियों की उपब्धता होने से मेला में बिक्री पर असर पड़ा है. फिर भी मेले की रौनक और भीड़ में कोई विशेष अंतर नहीं हुआ है. इस मेला में होने वाले कुश्ती दंगल इलाके में मशहूर था. लेकिन अब पहलवानी में लोगों दिलचस्पी की कमी के कारण वॉलीबॉल का प्रतियोगिता कराया जाने लगा. मेला के आयोजकों ने बताया कि शनिवार तथा रविवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराया जायेगा. वहीं 16 नवंबर को रात में ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










