मां काली की पूजा करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published at :12 Nov 2015 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
मां काली की पूजा करने  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खगड़िया/ मानसी : जिले में काली पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है. पूरा शहर व ग्रामीण क्षेत्र दीपावली के साथ साथ काली पूजा से भक्तिमय हो गया है. नगर परिषद क्षेत्र के एनएसी रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, सन्हौली, रांको डीह, ओलापुर गंगौर आदि जगहों पर धूमधाम से काली पूजनोत्सव मनाया जा रहा है. रात्रि […]

विज्ञापन

खगड़िया/ मानसी : जिले में काली पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है. पूरा शहर व ग्रामीण क्षेत्र दीपावली के साथ साथ काली पूजा से भक्तिमय हो गया है. नगर परिषद क्षेत्र के एनएसी रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, सन्हौली, रांको डीह, ओलापुर गंगौर आदि जगहों पर धूमधाम से काली पूजनोत्सव मनाया जा रहा है.

रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है. काली पूजा को लेकर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्तिभाव का वातावरण व्याप्त रहा. चकहुसैनी पंचायत के दोनों काली मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. बाजार स्थित बम काली मंदिर मंे मां काली का भव्य प्रतिमा बनाया गया है.

मंदिर परिसर को भी सजाया गया. अहले सुबह से ही खोईंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही. बम काली मंदिर में जिला एवं जिले के बाहर के भी श्रद्धालु मन्नत मागने आते हैं. 24 घंटे ही होता है मेलायहां के मेले की खासियत यह हैं की मेला मात्र 24 घंटे में ही समाप्त हो जाता हैं. यहां के काली मां श्रद्धालुओं से सिर्फ एक पान की दरकार रखती हैं.

शायद यही कारण है कि मन्नत मागने वाले देवी को पान का चढ़ावा देते हैं. जिसके पान से देवी खुश होती हैए उस पान पर रखा पुष्प उसके खोईंछा में गिर जाता हैं. यहां इस अनुष्ठान को देखने भाड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहते हैं. यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मां की विदायी कहारों द्वारा पालकी पर होती हैं. यह परंपरा दशकों से अबतक जारी हैं. मंगलवार की देरशाम स्थानीय गंगा घाट सें कलश भरकर मंदिर लाकर पूरे विधि विधान के साथ मां काली का पूजा अचर्ना किया गया. कलश भराई कार्यक्रम में पूजा कमिटी के अलावे दर्जनों लोग मां का जयकार लगाते हुए साथ साथ चल रहे थे.

मंदिर में देररात तक पूजन कार्य के बाद प्रतिमा दर्शन के लिए पट खोल दिया गया. मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं. मंदिर के आसपास के अलावे बाजार में भी रोशनी की व्यवस्था की गयी. मंदिर प्रवेश द्वार को भी भव्य बनाया गया हैं. बम काली मेला समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार विधार्थी धीरज कुमार सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि ने बताया की पंचांग के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा का कार्य मंगलवार को किया गया. नोनिया टोला स्थित रक्त काली मंदिर में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजन कार्य किया गया. यहां शुक्रवार तक मेले रहेगा.

खुटिया पंचायत के धरारी गांव स्थित काली मंदिर में मेला के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. मेला देखने उमड़ी भीड़ पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ मेले में हर चेहरों पर उल्लास, बच्चे, बुढे, जवान या फिर महिलाएं व लडकियां इन सभी के आखों में एक रात में सारा कुछ देख लेने की ललक दिखायी पड़ रहा थ. रोशनी से नहाया प्रखंड के बम काली मंदिर मे आस्था धोलते भक्ति भरे गीत बजाये जा रहे थे. मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल भी बनाया गया. मन्नत पुरी करने वाली मां काली के दशर्न के लिए लोगों की भीड़ मंदिरों मे उमड़ पड़ी.

जिधर से भी गुजरने पर भीड़ मिल ही जाता था. मेले में लगभग सभी नये नये कपड़े पहनकर मेले का आनंद ले रहे थे. मेले मे गोलगप्पे के ठेले पर पूरूष से ज्यादा महिलाओं की भीड़ दिखीं. जबकी खिलौने एवं गुब्बारे की दुकानों के पास बच्चों की भीड़ दिखाई दिया. इसके अलावे झुले मे झुलने के लिए भी बड़े छोटे सभी अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिये.

मेले में मानो अमीर , गरीब, उच नीच का सारे भेदभाव मिट गया था. कार एवं बाइक सबार लोग जींस मे नजर आ रहे थे. गांव के मेले में लोग बच्चों को कंधे पर बिठाकर मेला धूमा रहे थे. हाई फाई स्टाईल वाले चाउमीन वाले ठेले की ओर जा रहे थे तो गांव वाले जलेबी का मजा ले रहे थे. चुड़ी एवं बिंदी दुकानों पर महिलाओं की नजर थम जाती थी. मोल भाव के बाद ही आगे बढती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन