बेलदौर विधायक ने किया मेला का उद्घाटन

बेलदौर : विधायक ने किया मेला का उद्घाटन फोटो है 17 मेंकैप्सन- फीता काट कर मेला का उद्घाटन करते विधायक पन्ना लाल पटेल चौथम. प्रखंड के सोनवर्षा घाट में आयोजित काली मेला का उद्घाटन गुरुवार को विधायक पन्ना लाल पटेल ने फीता काट कर किया. उद्घाटन के मौके पर उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाये […]
बेलदौर : विधायक ने किया मेला का उद्घाटन फोटो है 17 मेंकैप्सन- फीता काट कर मेला का उद्घाटन करते विधायक पन्ना लाल पटेल चौथम. प्रखंड के सोनवर्षा घाट में आयोजित काली मेला का उद्घाटन गुरुवार को विधायक पन्ना लाल पटेल ने फीता काट कर किया. उद्घाटन के मौके पर उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाये रखने की अपील की.
मौके पर विधायक ने मां काली की पूजा अर्चना किया. काली पूजा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, दयानंद सहनी, सचिव पटेल सिंह, कोषाध्यक्ष केदार पासवान, सदस्य चंदेश्वरी पासवान, उमेश भगत, चंदेश्वरी दास, सदस्य मोहन सहनी, कूले सहनी, संजय सिंह, ब्रहमदेव सहनी ने विधायक को जीत की बधाई दी.
पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1965 से यहां काली पूजा पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि मेला के मौके पर लोक गाथा पर आधारित नृत्य संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पूजा मे शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी सह बीइओ राम कुमार सिंह, पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त है. वहीं ग्रामीण युवक स्वयं सेवक शांति व्यवस्था का कमान संभाले हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










