मध्याह्न भोजन में लाखों का गोलमाल

मध्याह्न भोजन में लाखों का गोलमालजांच में खुलासे के बाद डीपीओ (एमडीएम) ने ऐसे शिक्षकों पर कसा शिकंजा ऐसे 23 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों से राशि वसूली का आदेश जारी कई स्कूलों के प्रधान पर प्राथमिकी सहित अन्य कार्रवाई से हड़कंप फर्जी उपस्थिति के आधार पर एमडीएम की राशि की हो रही हेराफेरी तीन स्कूलों […]
मध्याह्न भोजन में लाखों का गोलमालजांच में खुलासे के बाद डीपीओ (एमडीएम) ने ऐसे शिक्षकों पर कसा शिकंजा ऐसे 23 स्कूलों के प्रधान शिक्षकों से राशि वसूली का आदेश जारी कई स्कूलों के प्रधान पर प्राथमिकी सहित अन्य कार्रवाई से हड़कंप फर्जी उपस्थिति के आधार पर एमडीएम की राशि की हो रही हेराफेरी तीन स्कूलों के प्रधान द्वारा राशि चोरी की करा दी गयी फर्जी प्राथमिकी जांच में खुलासे के बाद प्रधान ने जमा की चोरी गयी एमडीएम की राशि एमडीएम योजना में गोलमाल कर रहे प्रधान शिक्षक इंट्रो———सरकारी स्कूलों में संचालित एमडीएम योजना में जिस स्कूल में जांच हो रही है, वहीं बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है. कहीं फर्जी उपस्थिति बना कर राशि का गोलमाल किया जा रहा है, तो कहीं कागज पर एमडीएम संचालन करने से स्कूल के प्रधान बाज नहीं आ रहे हैं. कुछ स्कूलों के प्रधान द्वारा एमडीएम की राशि चोरी की फर्जी प्राथमिकी करवा कर राशि हड़पने का प्रयास भी किया गया है. अब तक 50 स्कूलों की जांच में एमडीएम योजना में गड़बड़ी की बात सामने आयी है. —————————————इन स्कूलों की जांच में गोलमाल का खुलासा प्रावि चैधा बन्नी, गोगरी मध्य विद्यालय बेलदौर कप्रावि लगार, परबत्ता मवि ईचरुआ, अलौलीमवि गौड़ेयाबथान, गोगरी मवि बदिया, गोगरी मवि रामनगर, बेलदौरमवि एकसठबासा, बेलदौर प्रावि वीरा, बेलदौर प्रावि जालिमबाबूटोला, मानसी मवि कलवारा, अलौली सरस्वती देवी प्रावि, नवटोलिया मवि कमरी, गोगरी मवि बेनहर, अलौली प्रावि जागृतिटोला, परबत्ता कप्रा मक, देवरी पिपड़ा, परबत्ता प्रावि अनुसूचित, भरसो, परबत्ता कप्रावि सलारपुर, परबत्ता मवि अनु जाति, मदारपुर मवि मुरासी, बेलदौर प्रावि बरैयघाट, खगड़िया ————————प्रतिनिधि, खगड़िया. सरकारी स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना में गोलमाल का आलम यह है कि जिस स्कूल की जांच हो रही है, वहीं गोलमाल का खुलासा हो रहा है. हाल के दिनों में करीब 50 स्कूलों की जांच में बड़े पैमाने पर हेराफेरी उजागर होने के बाद स्कूल के प्रधान पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. 23 स्कूलों के प्रधान द्वारा एमडीएम में धांधली के खुलासा बाद राशि वसूली/ प्राथमिकी/निलंबन/प्रभार छीनने सहित अन्य कार्रवाई की गयी है. वहीं बाकी बचे स्कूलों के प्रधान सहित दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिला मध्याह्न भोजन के डीपीओ का प्रभार संभालने के बाद चन्द्रशेखर प्रसाद शर्मा ने दूर-दराज के स्कूलों में हो रही गड़बड़ी पर ध्यान केंद्रित करते हुए ताबड़तोड़ निरीक्षण कर यह कार्रवाई की है. राशि वसूली से मचा हड़कंप मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ चन्द्रशेखर प्रसाद शर्मा द्वारा धांधली रोकने के लिए सख्ती के बाद काले धंधेबाज शिक्षकों में हड़कंप व्याप्त है. बताया जाता है कि विभिन्न स्कूलों में धांधली के खुलासा बाद प्रधान शिक्षकों से करीब तीन लाख रुपये वसूली के आदेश जारी किये जा चुके हैं. डीपीओ श्री शर्मा बताते हैं कि आर्थिक दंड देकर विभिन्न स्कूलों में चल रहे गोलमाल को रोकने के प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि एमडीएम में गड़बड़ी रोकने के लिए हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में दोषी शिक्षकों पर आर्थिक दंड, प्राथमिकी सहित अन्य कार्रवाई की गयी है. फर्जी उपस्थिति के आधार पर गोलमाल सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की पढ़ाई के साथ पेट भरने के इंतजाम पर प्रधान शिक्षक ही डाका डाल रहे हैं. फर्जी उपस्थिति के आधार पर कई स्कूलों में संचालित एमडीएम में गोलमाल के खुलासे से अधिकारी भी सन्न हैं. बताया जाता है कि विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई के अलग व एमडीएम में अलग उपस्थिति बनायी जाती है. उदाहरण के लिये अगर किसी मध्य विद्यालय में एक दिन में 100 विद्यार्थी की फर्जी हाजिरी बना कर रिपोर्ट की जाती है, तो एक महीने में करीब 15000 रुपये का गोलमाल हो जाता है. इसी तरह प्राथमिक विद्यालय में प्रति विद्यार्थी तीन रुपये 77 पैसे की दर से अगर सौ विद्यार्थी का प्रत्येक दिन के हिसाब से महीने में दस हजार रुपये की हेराफेरी कर ली जाती है. सूत्रों की मानें तो अधिकांश स्कूलों में फर्जी हाजिरी के आधार पर मध्याह्न भोजन योजना में हेराफेरी की की जाती है. हाल के दिनों में दो दर्जन स्कूलों में फर्जी हाजिरी के आधार पर गोलमाल का खुलासा हो चुका है. गुरुजी की गरिमा पर लग रहा दाग हमारे यहां गुरुजी को भगवान से ऊंचा दर्जा प्राप्त है, लेकिन आजकल के शिक्षकों की करतूत से गुरुजी की गरिमा को ठेस पहुंच रही है. किसी स्कूल में प्रधान शिक्षक चावल चोरी कर रहे हैं, तो कहीं मासूम बच्चों के पेट पर डाका डालने से गुरुजी बाज नहीं आ रहे हैं. कुछ स्कूलों के प्रधान ने तो हद ही कर दी. एमडीएम योजना की राशि बैंक से निकासी के बाद हड़पने की नीयत से चोरी की झूठी अफवाह फैला कर प्राथमिकी दर्ज करवा दी. आखिरकार ऐसे शिक्षकों की चोरी पकड़ी गयी. बाद में चोरी गयी राशि जमा करनी पड़ी. इस तरह के फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए डीपीओ मध्याह्न भोजन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन से मध्य विद्यालय के लिए 25 हजार व प्राथमिक विद्यालय के लिए एक दिन में अधिकतम दस हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर रोक लगाने को कहा है. मध्य विद्यालय कलवारा में प्रधान शिक्षक द्वारा एमडीएम के 80 हजार रुपये तथा प्राथमिक विद्यालय जालिमबाबू टोला मानसी में 20 हजार रुपये की चोरी दिखा कर राशि हड़पने की कोशिश की गयी. ऐसे कई उदाहरण हैं जो गुरुजी की गरिमा को धूल में मिला रहे हैं. जांच में मध्याह्न योजना में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी के खुलासे के बाद राशि वसूली सहित अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. अब तक करीब 50 स्कूलों में एमडीएम योजना में गोलमाल का खुलासा हुआ है. 23 स्कूलाें के प्रधान पर राशि वसूली/प्राथमिकी सहित अन्य कार्रवाई की गयी है. बाकी बचे स्कूलों के प्रधान पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. आम लोगों से अपील है कि एमडीएम संचालन में गड़बड़ी की सूचना दें, तुरंत कार्रवाई होगी. चंद्रशेखर प्रसाद शर्मा, डीपीओ (एमडीएम)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










